वेस्टइंडीज ने T20WC इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Feb 2026 9:38 PM
वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल, फोटो पीटीआई
West Indies vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने दूसरा सबसे बड़ा टोटल बना डाला है. जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे सुपर 8 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट खोकर 254 रन का विशाल स्कोर बनाया.
West Indies vs Zimbabwe: वेस्टइंडीज ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में सोमवार को जिंबाब्वे के खिलाफ छह विकेट पर 254 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से शिमरोन हेटमायर ने 85 जबकि रोवमैन पावेल ने 59 रन की पारी खेली. जिंबाब्वे की तरफ से रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने दो-दो विकेट चटकाए.
वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया
वेस्टइंडीज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रनों की बरसात करते हुए टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. हालांकि श्रीलंका के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब नहीं रहा. श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ 6 विकेट पर 260 रन बनाया था. जो अब भी कायम है.
टी20 विश्व कप में टॉप स्कोर
260/6 – श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग, 2007
254/6 – वेस्ट इंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026
235/5 – आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी, 2026
230/8 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े, 2016
229/4 – दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2016
225/5 – श्रीलंका बनाम ओमान, पल्लेकेले, 2026
वेस्टइंडीज की ओर से शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल का पावर शो
वेस्टइंडीज की ओर से शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने पावर शो किया. हेटमायर ने 34 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 85 रन बनाया. जबकि पॉवेल ने 35 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली. शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 31, रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 21 और जेसन होल्डर ने 4 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










