Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में आज झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Feb 2025 6:00 AM

विज्ञापन

Jharkhand Weather : झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में शनिवार को भी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जतायी गयी है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत विभिन्न हिस्सों में मौसम का रुख इन दिनों बदला हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बीते दो दिन विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश हुई. हालांकि शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा. लेकिन अगले 24 घंटे में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाली है. मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां समेत उत्तर पूर्वी हिस्से यानी कि देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह में कई जगहों पर बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है. साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका हैं. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

अगले पांच दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

उत्तर पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भी गर्जन के साथ तेज हवा बहने की संभावना है. इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. बताते चलें कि 23 फरवरी को भी यही स्थिति बनी रहेगी. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

अधिकतम तापमान में गिरावट

इधर दो दिन की बारिश के बाद से कई जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. गुरुवार को डाल्टेनगंज का उच्चतम तापमान 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड से घटकर 32.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. जो कि झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान है. मौसम में अचानक आए इस बदलाव को देखते हुए वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. तेज हवा या फिर गर्जन के समय लोगों को खुले आसमान के नीचे नहीं रहने की अपील की गयी है.

Also Read: Weather Alert: झारखंड के 11 जिलों में आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले, 8 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola