Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के इन 11 जिलों में इस दिन चलेगी लू, जानें कब मिलेगी HEAT WAVE से राहत

झारखंड में लू का अलर्ट.
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कम से कम 11 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. HEAT WAVE से लोगों को कब राहत मिलेगी, पढ़ें मौसम विभाग की रिपोर्ट.
Table of Contents
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कम से कम 11 जिलों में 7 अप्रैल को लू (HEAT WAVE) चलने की आशंका है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें. मौसम विभाग ने कहा है कि लू से बचने के लिए लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
संताल परगना के सभी जिलों में 7 अप्रैल को HEAT WAVE का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने झारखंड के मौसम की जानकारी देते हुए कहा है कि संताल परगना के सभी जिलों में 7 अप्रैल को लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 4 और जिले हैं, जहां लू (HEAT WAVE) चलने की संभावना है.
इन जिलों में 6 अप्रैल तक चलेगी लू, 7 से 9 अप्रैल तक वर्षा के आसार
अभिषेक आनंद के मुताबिक, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, बोकारो, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, दुमका और गोड्डा जिले में 6 अप्रैल तक लू चलेगी. इसके बाद 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक कई जिलों में बारिश भी होगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से फौरी राहत मिलने की संभावना है.
8, 9 अप्रैल को इन जिलों में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 8 और 9 अप्रैल को धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रांची, खूंटी, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.
9 अप्रैल को इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश संभव
उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, सिमडेगा और गुमला) में कुछ जगहों पर तेज हवाओं एवं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
7 अप्रैल को झारखंड के इन जिलों में HEAT WAVE की आशंका
- पश्चिमी सिंहभूम
- सरायकेला खरसावां
- पूर्वी सिंहभूम
- बोकारो
- धनबाद
- जामताड़ा
- देवघर
- दुमका
- पाकुड़
- साहिबगंज
- गोड्डा
9 अप्रैल को झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश : मौसम विभाग
- रामगढ़
- खूंटी
- सरायकेला-खरसावां
- पूर्वी सिंहभूम
- पश्चिमी सिंहभूम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




