रांची समेत इन जिलों में आज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने लोगों से की ये अपील

Updated at : 10 Jan 2022 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
रांची समेत इन जिलों में आज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने लोगों से की ये अपील

झारखंड में आज और कल बारिश की आशंका व्यक्त की गयी है, मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि कई जिलों में ओले भी पड़ेंगे. इसका असर रांची में भी देखने को मिलेगा. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पलामू में देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Weather In Jharkhand रांची : पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बना पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान और मध्य प्रदेश के रास्ते झारखंड आ गया है. इसका असर झारखंड में दिखने लगा है. झारखंड के पलामू प्रमंडल में सबसे पहले इसका असर दिखा. रविवार से राजधानी में भी इसका असर दिखने लगा है. पलामू प्रमंडल के गढ़वा, पलामू सहित कई जिलों में सुबह से ही आकाश में बादल छाये हुए थे.

कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई है. सोमवार व मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर और तेज होने की उम्मीद है. बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है. इसका असर 14-15 जनवरी तक राज्य के विभिन्न इलाकों में पड़ सकता है.

घर में ही रहने की सलाह :

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार की मौसम की स्थिति को देखते हुए चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार लोगों से आग्रह किया है कि घरों में ही रहें. खिड़की बंद रखें. अगर जरूरी नहीं हो, तो कहीं आने-जाने से बचें.

तापमान में दिखेगा लगातार उतार-चढ़ाव :

बादल के कारण राज्य के कई जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान चढ़ गया है. राजधानी का अधिकतम तापमान 26.4 तथा न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेसि और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेसि रहा.

जब तक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, तब तक अधिकतम तापमान पांच से छह डिग्री सेसि तक गिर सकता है और न्यूनतम तापमान चढ़ सकता है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर घटने से ठंड का एहसास ज्यादा होगा. 11 और 12 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इसके बाद अधिकतम तापमान चढ़ेगा. न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है.

10 को उत्तरी और मध्य भाग में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. 11 को पूरे राज्य में बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है.13 जनवरी से बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है. 16 जनवरी से आसमान साफ हो सकता है.

अभिषेक आनंद, प्रभारी मौसम केंद्र

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola