Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में आज बारिश के आसार, जानें 26 से 30 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम
Published by : Sameer Oraon Updated At : 25 Mar 2024 8:13 AM
झारखंड के मौसम केंद्र ने कहा है कि 26 से 30 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा. आसमान साफ रहेगा. आसमान साफ होने तथा मौसम शुष्क रहने के कारण अधिकतम तापमान 33-34 के बीच रहेगा.
रांची: राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाके में 25 मार्च (सोमवार) को बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि इस दिन पूर्वी (संताल परगना), दक्षिणी (कोल्हान) और मध्य (राजधानी आसपास) क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान गर्जन और वज्रपात का भी अनुमान है.
मौसम केंद्र ने कहा है कि 26 से 30 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा. आसमान साफ रहेगा. आसमान साफ होने तथा मौसम शुष्क रहने के कारण अधिकतम तापमान 33-34 तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेसि तक हो सकता है. इधर, रविवार को राजधानी में मौसम का शुष्क रहा. आसमान मेंबादल भी छाया रहा. इसके बावजूद अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेसि तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेसि के आसपास रहा.
Also Read: Jharkhand Weather: होली में कैसे रहेगा झारखंड में मौसम का मिजाज? बढ़ेगा राजधानी रांची का तापमान
इन जिलों में सबसे अधिक पड़ेगी गर्मी
झारखंड के जिन जिलों में सबसे अधिक गर्मी पड़ने के आसार हैं उसमें पलामू, हजारीबाग, गढ़वा, लातेहार, चतरा और कोडरमा शामिल है. इस दौरान इन जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट के अनुमान है. इन जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तो वहीं, न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री के बीच रहेगा.
गुमला, लोहरदगा समेत इन जिलों में 33 से 35 डिग्री रहने का अनुमान है
झारखंड के 14 जिले ऐसे हैं, जहां का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री तक रह सकता है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. ये जिले गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










