Jharkhand Weather: झारखंड के 11 जिलों में कल बारिश के आसार, न्यूनतम पारा भी बढ़ेगा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Feb 2025 2:20 PM
Jharkhand Weather Forecast
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के 11 जिलों में बारिश की संभावना जतायी गयी है. 21 फरवरी को सुबह में हल्का धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आकाश में हल्के बादल छाये रहेंगे.
रांची : झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखना शुरू हो गया है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में आकाश में बादल छाये हुए हैं. मौसम विभाग की मानें तो 20 फरवरी को भी कई जिलों में बज्रपात, गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. वहीं 22 फरवरी को भी कई इलाकों में बारिश के आसार जताये गये हैं.
21 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें बारिश का दौर आज से ही शुरू हो गया है. 20 फरवरी को भी धनबाद बोकारो, रामगढ़, रांची गुमला समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है. हालांकि पूरे राज्य में एक साथ बारिश नहीं होगी. अलग अलग समय में अलग अलग जिलों में बारिश हो सकती है. 21 फरवरी को सुबह में हल्का धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आकाश में हल्के बादल छाये रहेंगे.
झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें यहां पढ़ें
न्यूनतम तापमान में भी होगी बढ़ोतरी
मौसम विभाग ने वज्रपात से हर संभव बचने को कहा है. वैज्ञानिकों ने अपील की है कि लोग इस दौरान खेत, पेड़ और बिजली के खंभे के नीचे न रहें. हालांकि अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है.
किन किन जिलों में 20 फरवरी को बारिश के हैं आसार
20 फरवरी को जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गुमला, रांची, खूंटी, सराकेला-खरसावां, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल हैं.
Also Read: Road Accident: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर, कुल 8 की हुई मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










