ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, कब से हैं बारिश के आसार?

Updated at : 02 Jan 2024 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, कब से हैं बारिश के आसार?

झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में मौसम के मिजाज की बात करें तो तीन व चार जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रह सकता है. पांच से छह जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

रांची: कड़ाके की ठंड के बीच झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा. जल्द ही राज्य में बारिश हो सकती है. चार से छह जनवरी 2024 तक बारिश के आसार हैं. रांची, बोकारो, पलामू, गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि तीन, सात व आठ जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

चार जनवरी से बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि तीन जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध फिर आंशिक बादल छाए रहेंगे. झारखंड में चार जनवरी से बारिश के आसार हैं. उत्तर पश्चिमी भागों जैसे पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है. पांच जनवरी को पश्चिमी एवं मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़) में बारिश हो सकती है. छह जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है.

Also Read: नए साल पर झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद व देवघर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब हैं बारिश के आसार?

सात व आठ जनवरी को छाए रहेंगे आंशिक बादल

झारखंड में तीन जनवरी की सुबह में कोहरा और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम शुष्क रहने की संभावना है. चार से छह जनवरी तक झारखंड के उत्तर पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा) एवं मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़) में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. छह जनवरी को भी राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है. सात व आठ जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: कड़ाके की ठंड के बीच रांची, बोकारो, पलामू समेत इन जिलों में हैं बारिश के आसार

रांची में पांच-छह जनवरी को बारिश की संभावना

झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में मौसम के मिजाज की बात करें तो तीन व चार जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रह सकता है. पांच से छह जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है. सात व आठ जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रह सकता है.

Also Read: झारखंड में है एक ऐसी नदी, जिसके गर्म जलस्रोत में नहाने से दूर हो जाते हैं चर्म रोग

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola