Jharkhand Weather: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, आज इन इलाकों में होगी बारिश, कल रांची में बरसेंगे बादल

Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Dec 2024 8:40 AM

विज्ञापन

बारिश से पहले छाया बादल

Jharkhand Weather: झारखंड के कई इलाकों में आज और कल बारिश की संभावना जतायी गयी है. 30 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदला है.

विज्ञापन

रांची : पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश हो रही है. इसका असर झारखंड में भी दिखेगा. इस कारण आज और कल कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी गयी है. 30 दिसंबर से मौसम साफ हो जाने के आसार हैं. इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

शनिवार शाम तक पश्चिमी इलाकों में बारिश के आसार

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि 28 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में दिख सकता है. शनिवार की सुबह से ही पश्चिमी इलाके में बादल छाने लगेंगे. शाम तक इन इलाकों में बारिश हो सकती है. रात में संताल परगना के इलाकों में भी बारिश हो सकती है. 29 दिसंबर को रांची समेत अन्य इलाकों में दोपहर तक बारिश हो सकती है. बादल भी छाये रहेंगे. इस कारण तापमान में भी बहुत बदलाव नहीं होगा.

झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कब हैं बारिश के आसार?

रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक

वहीं, अगर बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेसि अधिक रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर व डालटनगंज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेसि के आसपास रहा. मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है.

28 और 29 दिसंबर को कहां-कहां है बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, गोड्डा, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज में बारिश की संभावना है. वहीं, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, प सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में 29 दिसंबर को वर्षा के आसार हैं.

Also Read: जब 2008 में कुसहा की त्रासदी देख हिल गये थे मनमोहन सिंह, 1995 में पहली बार आए थे पटना

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola