ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कब हैं बारिश के आसार?

Updated at : 23 Dec 2024 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. 24 दिसंबर को पलामू, गढ़वा समेत अन्य जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-कड़ाके की ठंड के बीच फिर झारखंड में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. 24 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे. उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है. 28 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है.

सोमवार की सुबह में छाया रहेगा कोहरा


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में 23 दिसंबर की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान साफ रहेगा. अगले दिन मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

24 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार


झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों में पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा जिले आते हैं. दक्षिणी भागों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिले आते हैं. इन जिलों में 24 दिसंबर को कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है. रांची और उसके नजदीक के इलाकों में 28 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है.

झारखंड वेदर की ताजा खबरें यहां पढ़ें

पिछले 24 घंटे में चतरा में रहा सबसे कम न्यूनतम तापमान


पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. सर्वाधिक बारिश 20.6 मिमी तोरपा (खूंटी) में हुई है. सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस चतरा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. झारखंड में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा दर्ज किया गया है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में चतरा सबसे ठंडी जगह, इस शहर में विजिबिलिटी रही सबसे कम

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में छाए रहेंगे घने कोहरे, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola