Jharkhand Weather: झारखंड में चतरा सबसे ठंडी जगह, इस शहर में विजिबिलिटी रही सबसे कम

Updated:
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रहे लोग

Jharkhand Weather: झारखंड में चतरा का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. खूंटी जिले में बारिश हुई. सबसे कम दृश्यता कहां रही, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में चतरा सबसे ठंडी जगह रही. यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

खूंटी के तोरपा और दियाकेल में हुई बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि गोड्डा में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर में विजिबिलिटी यानी दृश्यता 400 मीटर रही. खूंटी जिले के तोरपा में 20.6 मिलीमीटर और दियाकेल में 8 मिलीमीटर वर्षा हुई.

रांची के हिनू में उच्चतम तापमान 23.8 डिग्री

रविवार को रांची के मौसम केंद्र ने जो वेदर रिपोर्ट जारी की है, इसमें बताया गया है कि राजधानी रांची के हिनू में उच्चतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. रांची में टाटीसिल्वे में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. यहां उच्चतम तापमान 20.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. नामकुम में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया.

झारखंड में 5 जगह का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में 5 जगहों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड या उससे कम रहा. सभी बड़े शहरों रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो, धनबाद का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से अधिक रहा. रांची के अधिकतम तापमान में हालांकि 3.8 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई है और यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है.

जमशेदपुर के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

जमशेदपुर के उच्चतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. यहां का उच्चतम तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 25.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. यहां के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री कि गिरावट आई है. यह 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

उच्चतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

डाल्टेनगंज का उच्चतम तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के बाद 26.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 10.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. बोकारो का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री है, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री बढ़कर 13.2 डिग्री हो गया है. यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है.

Also Read

खलारी में ‘नक्सलियों’ का तांडव, 3 हाइवा को फूंका, कोयला और फ्लाई ऐश की ढुलाई ठप

Koderma-Jamua Road Jam: युवक को बेरहमी से पीटने के विरोध में कोडरमा-जमुआ मेन रोड जाम

कल्पना मुर्मू के साथ बालाजी की शरण में हेमंत सोरेन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola