ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में सरस्वती पूजा के बाद बदलेगा मौसम, आज का ये है वेदर अपडेट

Updated at : 02 Feb 2025 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

सुबह में छाया कोहरा

Jharkhand Weather: झारखंड में आज सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. उसके बाद आसमान साफ रहेगा. सरस्वती पूजा के बाद चार और पांच फरवरी को मौसम का मिजाज बदल सकता है. सुबह में कोहरा या धुंध, उसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. अगले कुछ दिनों तक सुबह में हल्का कोहरा और धुंध छाया रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा. रविवार की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. उसके बाद आसमान साफ रहेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. सरस्वती पूजा के बाद चार और पांच फरवरी को मौसम का मिजाज बदल सकता है. सुबह में कोहरा या धुंध, उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर


झारखंड के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान अब 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो गया है. राज्यभर में सबसे कम तापमान चतरा में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान शनिवार को 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक और पिछले 24 घंटे में 0.3 डिग्री अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक तो रहा, लेकिन पिछले 24 घंटे में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी रही. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.

क्या रहा शहरों का शनिवार को तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर–अधिकतम–न्यूनतम
रांची–30.2–14.0
मेदिनीनगर–31.8–12.5
बोकारो–29.5–11.6
सरायकेला–34.5–18.1
गोड्डा–28.1–15.9
खूंटी–30.4–13.3
चतरा–28.1–10.2
हजारीबाग–28.5–14.0
गढ़वा–32.0–13.0

झारखंड के सभी जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

ये भी पढ़ें: Success Story: स्ट्रॉबेरी की खेती से बैजू हेंब्रम की बदली जिंदगी, किसान मेले में प्रथम पुरस्कार, लखपति किसान ने अपनायी ये तकनीक

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola