झारखंड के ट्यूटर व जूनियर रेडिडेंटस के लिए खुशखबरी, स्वास्थ्य विभाग ने की मानदेय में वृद्धि

Published at :17 May 2023 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के ट्यूटर व जूनियर रेडिडेंटस के लिए खुशखबरी, स्वास्थ्य विभाग ने की मानदेय में वृद्धि

झारखंड के ट्यूटर को प्रथम वर्ष में ट्यूटर को प्रतिमाह 80 हजार, द्वितीय वर्ष में 82,500 व तृतीय वर्ष में 85 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज के ट्यूटर व जूनियर रेडिडेंटस के मानदेय में वृद्धि की है. विभाग ने झारखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली 2020 के नियम-2 में संशोधन किया है. इसके तहत अब ट्यूटर/ वरीय रेजिडेंट को प्रतिमाह 80 से 85 हजार मानदेय मिलेगा. पहले इन्हें प्रतिमाह 75 हजार रुपये मानदेय मिलता था.

प्रथम वर्ष में ट्यूटर को प्रतिमाह 80 हजार, द्वितीय वर्ष में 82,500 व तृतीय वर्ष में 85 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी है.

सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के जूनियर रेजिडेंटस की मानदेय में भी वृद्धि:

वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के जूनियर रेजिडेंट (एकेडमिक एवं नॉन एकेडमिक) एवं इन्टर्नस के मानदेय में भी वृद्धि की है. इसको लेकर विभाग की ओर से संकल्प जारी कर दिया गया है.

एमजीएम चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल जमशेदपुर के जूनियर रेजिडेंटस (एकेडमिक) स्नातकोत्तर को प्रथम वर्ष में प्रतिमाह 54,500 रुपये, जूनियर रेजिडेंटस (एकेडमिक) स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में प्रतिमाह 58,500 रुपये, जूनियर रेजिडेंटस (एकेडमिक) स्नातकोत्तर तृतीय वर्ष में प्रतिमाह 63,000 रुपये व जूनियर रेजिडेंटस एमबीबीएस (नॉन एकेडमिक) में 54,500 रुपये का मानदेय मिलेगा.

शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, धनबाद, फुलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, दुमका व मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, पलामू व शेख भिखारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल हजारीबाग में जूनियर रेजिडेंटस एमबीबीएस (नॉन एकेडमिक) में प्रतिमाह 54,500 रुपये स्कॉलरशिप दिया जायेगा. पहले जूनियर रेजिडेंटस को प्रतिमाह 41 से 43 हजार रुपये स्कॉलरशिप मिलता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola