Jharkhand Travel Guidelines : कल से रांची के 92 प्वाइंट पर कड़ाई से होगी चेकिंग, क्यूआरटी की टीम को मिलेगी जिम्मेदारी, सही वजह नहीं बताये तो कार्रवाई
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 May 2021 10:04 AM
सिटी एसपी सौरभ ने कहा है कि महत्वपूर्ण चौक जैसे बूटी मोड़, तुपुदाना, बिरसा चौक, ओरमांझी से बोड़ेया चौक सहित राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है़ 16 मई से इन चेकिंग प्वाइंट के पास दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच कड़ाई से की जायेगी़ इस दौरान आने-जानेवाले लोगों को सही वजह बताना होगा.
Jharkhand News, Ranchi News रांची : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि बढ़ाये जाने के बाद 16 मई से कड़ाई बरती जायेगी. प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी कर ली गयी है. जिला के सभी 92 चेकिंग प्वाइंट पर तीन शिफ्ट में जवान और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती होगी. इस दौरान जिला से बाहर आने-जाने वाले निजी वाहन सवारों के पास यदि ई-पास नहीं होगी या फिर बाहर से आनेवाले यदि सही वजह नहीं बतायेंगे, तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी़ पास नहीं रहने पर उन्हें जिला से बाहर जाने से रोका जा सकता है़
सिटी एसपी सौरभ ने कहा है कि महत्वपूर्ण चौक जैसे बूटी मोड़, तुपुदाना, बिरसा चौक, ओरमांझी से बोड़ेया चौक सहित राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है़ 16 मई से इन चेकिंग प्वाइंट के पास दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच कड़ाई से की जायेगी़ इस दौरान आने-जानेवाले लोगों को सही वजह बताना होगा.
स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के लिए दो हजार पुलिसकर्मी पहले से तैनात हैं. इसके अलावा क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) के जवानों को भी लगाया जायेगा़. कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अब स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान लगी पाबंदियों का कड़ाई से पालन कराया जायेगा़
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए