झारखंड में जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल, पांच अधीक्षक बदले, जानें कौन कहां गये

ट्रांसफर पोस्टिंग का सांकेतिक तस्वीर, Pic Credit- Chatgpt
Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार ने जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है. गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग ने नई अधिसूचना जारी करते हुए पांच जेल अधीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है. कुछ अधिकारियों को नई तैनाती तय होने तक रांची में तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
Jharkhand Transfer Posting, रांची : झारखंड सरकार ने जेल प्रशासन में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किए हैं. गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग ने नई अधिसूचना जारी करते हुए पांच जेल अधीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है. आदेश के मुताबिक, कौशिक कुमार को अब गोड्डा मंडल कारा का प्रभारी बनाया गया है. वहीं गोपाल चंद्र महतो को गुमला मंडल कारा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
नील प्रवीण कुल्लू की नियुक्ति रामगढ़ उपकारा में
नील प्रवीण कुल्लू की नियुक्ति रामगढ़ उपकारा में की गयी है. इसके अलावा, परमेश्वर भगत को साहेबगंज मंडल कारा का नेतृत्व करने का आदेश मिला है, साथ ही उन्हें पाकुड़ मंडल कारा का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है.
हजारीबाग केंद्रीय कारा में नयी तैनाती
अब तक साहेबगंज केंद्रीय जेल और पाकुड़ कारा का कार्यभार संभाल रहे चंद्रशेखर प्रसाद सुमन को स्थानांतरित कर हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा का अधीक्षक नियुक्त किया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, लेकिन नई पोस्टिंग निर्धारित नहीं हुई है, उन्हें तत्काल रांची स्थित गृह विभाग में योगदान देना होगा.
Also Read: 43 साल पुरानी जमीन ‘गायब’! सर्वे टीम ने 5.55 एकड़ दूसरे के नाम कर दी, डीसी ने दिए जांच के आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










