ranchi news : झारखंड राज्य आजीविका पीआरपी कर्मचारी संघ का पुनर्गठन, मुन्ना अध्यक्ष व नारायण महामंत्री बने

Updated at : 17 Aug 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : झारखंड राज्य आजीविका पीआरपी कर्मचारी संघ का पुनर्गठन, मुन्ना अध्यक्ष व नारायण महामंत्री बने

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह के नेतृत्व में रविवार को झारखंड राज्य आजीविका पीआरपी और बीएपी कर्मचारी संघ का पुनर्गठन किया गया.

विज्ञापन

रांची. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह के नेतृत्व में रविवार को झारखंड राज्य आजीविका पीआरपी और बीएपी कर्मचारी संघ का पुनर्गठन किया गया. इसमें मुन्ना कापरी को अध्यक्ष और नारायण महतो को महामंत्री बनाया गया है. महासंघ का तृतीय सम्मेलन राजधानी स्थित छगनलाल धर्मशाला में आयोजित किया गया. इसमें दो मिनट मौन रखकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी.

सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रस्ताव पारित हुए. इसमें जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्य मित्तल से मांग की गयी कि बीएपी संवर्ग का न्यूनतम मानदेय प्रतिमाह 40 हजार रुपये किया जाये. पीआरपी संवर्ग को प्रतिमाह मानदेय 35 हजार रुपये दिये जायें. पीआरपी/बीआरपी संवर्ग को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया जा रहा है. इनको सभी अवकाश स्वीकृत किया जाये. तय किया गया कि दिशोम गुरु की तस्वीर मुख्यमंत्री हेमंत को दी जायेगी. ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के विरुद्ध जल्द ही जोरदार आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर अध्यक्ष मुक्तेश्वर लाल, संरक्षक गणेश प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, बिनोद कुमार एटक के अजय सिंह आदि मौजूद थे.

नयी कमेटी इस प्रकार है :

मुख्य संरक्षक : सुनील कुमार साह, अध्यक्ष : मुन्ना कापरी, उपाध्यक्ष : दीपिका होरो, जन्नत हुसैन, रेशमा, सुषमा, अमर साहू, दीपक राजहंस, अजय कुमार सिंह, महामंत्री : नारायण महतो, मुख्यालय सचिव : कार्तिक कुमार, राज्य सचिव : मुस्तकीम रजा, अखिलेश कुमार, सविता देवी, आलोक कुमार, गीता देवी, रेणुका देवी, मीणा ठाकुर संतोष कुमार राय, कोषाध्यक्ष : ऋचा देवी, कार्यालय सचिव : सविता देवी, प्रचार सचिव : दीपक कुमार, संगठन सचिव : शंकर ओझा, कविता देवी, रियाजुद्दीन अंसारी, बिंदु देवी, दीपिका होरो, संघर्ष कोष पार्षद अध्यक्ष : सन्नी कुमार गुप्ता, सचिव : तेरेसा हेमरोम, मीणा कुमारी, संतोष कुमार, राजू रंजन, राजू कुमार, आशुतोष कुमार, संयुक्त सचिव : मीणा कुमारी, संतोष कुमार, राजू रंजन, राजू कुमार, आशुतोष कुमार, कोषाध्यक्ष : शोभा देवी, प्रमंडल सचिव : पॉलिना जोजो, अर्जुन साहू, अर्चना कुमारी, पवन कुमार, ओयबोन बोबोगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola