Jharkhand Ranchi News हैवानियत : पत्नी बैठी हुई थी पड़ोसी के घर तो नशे में धुत में पिता ने दुधमुंहे बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला, जानें पूरा मामला

हालांकि, वह पहले से शादीशुदा है. वह कभी-कभी ही वह केसारो स्थित उसके घर आता था. किरण का आरोप है कि रोपना शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर मारपीट करता था. वह हमेशा उसे डरा-धमका कर रखता था और जान से मारने की धमकी देता था.
Jharkhand News, Ranchi News, baby child killed in ranchi रांची : नगड़ी थाना क्षेत्र के केसारो गांव में एक पिता अपने साढ़े तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला. घटना गुरुवार रात 11:30 बजे की है. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा. बच्चे की मां किरण उरांव ने बताया कि वह इटकी थाना क्षेत्र के बोड़या निवासी रोपना उरांव के साथ पांच साल से लिव इन में रहती थी.
हालांकि, वह पहले से शादीशुदा है. वह कभी-कभी ही वह केसारो स्थित उसके घर आता था. किरण का आरोप है कि रोपना शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर मारपीट करता था. वह हमेशा उसे डरा-धमका कर रखता था और जान से मारने की धमकी देता था.
इधर, साढ़े तीन माह पूर्व उसे एक बेटा हुआ था. इससे घर में खुशी का माहौल था. गुरुवार रात 11:30 बजे रोपना नशे में धुत होकर घर पहुंचा. उस वक्त किरण पड़ोस के घर में बैठी थी. वह वहीं पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा. इसके बाद बच्चे को गोद से छीन कर खेत की ओर ले गया और पटक-पटककर मार डाला.
इसके बाद किरण को कर बोला : आकर बच्चे को ले जाओ. जब मां बच्चे को लेने गयी, तो आरोपी ने फिर उसके साथ मारपीट की. बाद में मां ने जब बच्चे को देखा, तो उसकी सांस नहीं चल रही थी. वह हिल-डुल भी नहीं रहा था. रोपना ने धमकी भी दी कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी, तो पूरे परिवार को जान से मार डालेगा.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




