निजी क्षेत्रों में 75 प्रतिशत स्थानीय को नौकरी की रिपोर्ट अधर में, हो चुकी है चार से पांच दौर की समीक्षा बैठक

Published at :29 Nov 2023 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
निजी क्षेत्रों में 75 प्रतिशत स्थानीय को नौकरी की रिपोर्ट अधर में, हो चुकी है चार से पांच दौर की समीक्षा बैठक

जानकारी के अनुसार, नियोजन के प्रावधान को लागू करने को लेकर कमेटी पिछले वर्ष जनवरी से ही बैठकें कर रही है. अब तक चार से पांच समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं. अप्रैल और जुलाई में भी कमेटी की बैठक हुई.

विज्ञापन

रांची : निजी क्षेत्रों में 40 हजार तक की नौकरियां 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों के देने के प्रावधान की समीक्षा के लिए विधानसभा की विशेष कमेटी के गठन को एक साल गुजर गये. लेकिन, कमेटी ने अब तक अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है. झामुमो विधायक नलीन सोरेन को इस कमेटी का सभापति बनाया गया है. जबकि, विधायक प्रदीप यादव, सुदिव्य कुमार सोनू, नारायण दास और भूषण बाड़ा सदस्य के रूप में नियुक्त किये गये थे.

जानकारी के अनुसार, नियोजन के प्रावधान को लागू करने को लेकर कमेटी पिछले वर्ष जनवरी से ही बैठकें कर रही है. अब तक चार से पांच समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं. अप्रैल और जुलाई में भी कमेटी की बैठक हुई. कमेटी ने सभी जिलों से अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट मांगी थी. जिलों से जानकारी मांगी गयी थी कि श्रम विभाग के पोर्टल पर कितनी कंपनियों ने निबंधन कराया है? साथ ही कंपनियों से नियुक्त किये गये लोगों का ब्योरा भी मांगा गया था. कमेटी को अभी कई जिलों से रिपोर्ट का इंतजार है.

Also Read: झारखंड : निजी क्षेत्र में स्थानीय को नौकरी देने के मामले में राज्य सरकार ने 18 कंपनियों पर लगाया जुर्माना

विस कमेटी ने स्थल निरीक्षण भी किया, कंपनियों तक पहुंचे : विधानसभा की इस विशेष कमेटी ने स्थल निरीक्षण भी किया. कमेटी के सदस्यों ने बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़ सहित संथालपरगना के कई जिलों में काम कर रही विभिन्न कंपनियों की जांच की.

कमेटी ने कई बार इस प्रावधान की समीक्षा के लिए उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की है. जिला का भी दौरा किया है. रिपोर्ट लगभग तैयार कर ली गयी है. कई जिलों से रिपोर्ट आना बाकी है. कमेटी विस्तार के साथ इस मामले में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

प्रदीप यादव, विधायक व विशेष कमेटी के सदस्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola