ePaper

कांग्रेस ने झारखंड के लिए किया PAC का गठन, जानें किन-किन नेताओं को मिली जगह

Updated at : 10 Dec 2022 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने झारखंड के लिए किया PAC का गठन, जानें किन-किन नेताओं को मिली जगह

कांग्रेस ने झारखंड इकाई के लिए कार्य समिति भी गठित की है जिसमें विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सुखदेव भगत, अजय कुमार और कई अन्य नेता शामिल हैं.

विज्ञापन

कांग्रेस ने शनिवार को अपनी झारखंड इकाई के लिए 26 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) का गठन किया और 11 उपाध्यक्षों समेत कई वरिष्ठ पदाकारियों की नियुक्ति की. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 11 उपाध्यक्षों, 35 महासचिवों और 82 सचिवों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की.

कांग्रेस ने झारखंड इकाई के लिए कार्य समिति भी गठित की है जिसमें विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सुखदेव भगत, अजय कुमार और कई अन्य नेता शामिल हैं.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए गठित पीएसी में कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम, उरांव और कई अन्य नेता शामिल हैं. कांग्रेस ने डीएन चंपिया, केएन झा, कालीचरण मुंडा, अजय दुबे, अनवर अंसारी और कई अन्य नेताओं को प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola