Jharkhand Politics: विधायक दल की बैठक से पहले नगड़ी में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

सदस्यता अभियान पर भाजपा की कार्यशाला के बाद होगी विधायक दल की बैठक.
Jharkhand Politics: झारखंड में भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले नगड़ी में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है. जानें क्या है कार्यक्रम.
Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया है. कार्यशाला रविवार (8 दिसंबर) को 11 बजे से नगड़ी स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में होगी.
कार्यशाला में शामिल होंगे भाजपा के ये नेता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में होने वाली इस एक दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ-साथ प्रदेश सदस्यता प्रभारी सांसद डी पुरंदेश्वरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे. इस कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रमंडल प्रभारी, सदस्यता अभियान की प्रदेश टोली, सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, सभी जिला प्रभारी, जिला सदस्यता प्रभारी और सदस्यता अभियान की जिला टोली शामिल होगी.
शाम 7 बजे से विधायक दल की होगी बैठक
सदस्यता अभियान कार्यशाला के बाद आज ही शाम को 7 बजे से प्रदेश भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी. इस बैठक में 9 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा. इसमें विधायक दल के नेता पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.
Also Read
झारखंड विधानसभा सत्र से पहले लगी निषेधाज्ञा, सत्ता पक्ष और विपक्ष की बैठक आज
झारखंड विधानसभा सत्र को लेकर कैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था, अनुपूरक बजट की तैयारी में जुटी सरकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




