ePaper

VIDEO: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद किस ओर जाएगी झारखंड की राजनीति?

Updated at : 01 Feb 2024 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद किस ओर जाएगी झारखंड की राजनीति?

हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड की राजनीति किधर जाएगी? सरकार बनेगी या राष्ट्रपति शासन लगेगा? यूपीए या आईएनडीआईए गठबंधन के पास क्या विकल्प हैं? राज्यपाल के पास क्या विकल्प हैं? देखें एक्सक्लूसिव वीडियो...

विज्ञापन

जनवरी के आखिरी तीन दिन में झारखंड की राजनीति पूरी तरह से बदल गई. सीएम हेमंत सोरेन को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. चंपई सोरेन को सत्ताधारी गठबंधन का नया नेता चुना गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपई सोरेन ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया. लेकिन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अब तक उन्हें सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया है.

सत्ता पक्ष को डरा रही हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका

ऐसे में सत्ता पक्ष (झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल) को झारखंड में हॉर्स ट्रेडिंग का खेल शुरू होने की आशंका बढ़ गई है. इसलिए कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने का फैसला किया है. विधायकों को शाम पांच बजे हैदराबाद के लिए चार्टर्ड विमान से उड़ान भरना था, लेकिन इसी दौरान शाम 5:30 बजे राज्यपाल ने सत्ता पक्ष के विधायकों को मिलने का समय दे दिया. उन्होंने पांच विधायकों को मिलने का समय दिया.

Also Read: हेमंत सोरेन को ईडी कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जाएंगे होटवार जेल, रिमांड पर फैसला कल

राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड की राजनीति का ऊंट अब किस करवट बैठेगा? झारखंड में अब क्या होगा? झारखंड में नई सरकार बनेगी या राष्ट्रपति शासन लगेगा? संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) या इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस (आईएनडीआईए) गठबंधन के पास क्या विकल्प हैं? राज्यपाल के पास क्या विकल्प हैं? इन तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए देखें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) का एक्सक्लूसिव वीडियो…

Also Read: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के एक दिन बाद रांची में सुबह से अब तक क्या हुआ, देखें EXCLUSIVE PHOTOS
Also Read: झारखंड हाईकोर्ट का हेमंत सोरेन को राहत देने से इंकार, ईडी के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे झामुमो नेता

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola