ePaper

झारखंड पेसा नियमावली को लेकर हाईलेवल मीटिंग, सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Updated at : 15 Sep 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
Hemant Soren High Level Meeting

हाईलेवल मीटिंग में सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand PESA Rules: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड पेसा नियमावली को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने पेसा नियमावली के विभिन्न उपबंधों पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को कई निर्देश दिए. इस दौरान सीएम ने जनजातीय समुदायों का आर्थिक-सामाजिक उत्थान और सशक्तीकरण पर जोर दिया.

विज्ञापन

Jharkhand PESA Rules: रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पेसा नियमावली को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ आज सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक की. रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में पारंपरिक एवं स्थानीय स्वशासन व्यवस्था के तहत ग्राम सभाओं को प्रदत्त शक्तियों, अधिकारों और कार्यों से संबंधित पेसा नियमावली के विभिन्न उपबंधों पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए.

सीएम ने जनजातीय समुदायों के सशक्तीकरण पर दिया जोर


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पेसा कानून के तहत किए गए उपबंधों का क्रियान्वयन इस तरह हो, जिससे राज्य के अनुसूचित क्षेत्र में स्थानीय स्वशासन की परंपरा को मजबूती मिलने के साथ जनजातीय समुदायों का आर्थिक-सामाजिक उत्थान और सशक्तीकरण हो सके.

ये भी पढ़ें: Hazaribagh Encounter: डीजीपी ने बढ़ाया जवानों का हौसला, 9 महीने में 29 नक्सली ढेर, मुठभेड़ में कैसे मारे गए माओवादी?

बैठक में ये थे मौजूद


मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, प्रधान सचिव एमआर मीणा, विधि विभाग के प्रधान सचिव नीरज कुमार श्रीवास्तव, सचिव प्रशांत कुमार, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव कृपानंद झा, सचिव के श्रीनिवासन, सचिव मनोज कुमार, सचिव चंद्रशेखर, सचिव अरवा राजकमल, सचिव मनोज कुमार, पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी, खान निदेशक राहुल सिन्हा, महाधिवक्ता राजीव रंजन, पीसीसीएफ अशोक कुमार, वन संरक्षक पीआर नायडू, डीएफओ दिलीप कुमार, विशेष सचिव प्रदीप कुमार हजारी और संयुक्त सचिव रवि शंकर विद्यार्थी इस बैठक में मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी समेत 3 नक्सली ढेर, 4 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन में एके-47 और गोलियां बरामद

ये भी पढ़ें: इप्टा झारखंड के नए अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ कथाकार रणेन्द्र, राज्य परिषद की बैठक में फिल्मकार बीजू टोप्पो किए गए सम्मानित

ये भी पढ़ें: साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, रामगढ़ में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी, 17 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola