ePaper

जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि : सीएम हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं ने एयरपोर्ट पर दी विदाई

Updated at : 07 Apr 2023 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि : सीएम हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं ने एयरपोर्ट पर दी विदाई

झारखंड विधानसभा परिसर में जगरनाथ महतो को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान विधानसभा परिसर में मंत्री और विधायकों का हुजूम लगा हुआ था. सीएम समेत सभी ने जगरनाथ महतो को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

विज्ञापन
undefined

झारखंड विधानसभा के परिसर में सीएम हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

undefined

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी जगरनाथ महतो के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए, उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

undefined

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी विधानसभा पहुंचीं और ‘टाइगर’ को श्रद्धांजलि अर्पित किया.

undefined

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने भी जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि दी.

undefined

राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी टाइगर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर इन्हें श्रद्धांजलि दी.

undefined

वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि दी और हाथ जोड़कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

undefined

इस दौरान रांची एसएसपी किशोर कौशल ने उन्हें सलामी दी.

undefined

विधानसभा परिसर में रखे जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर के सामने खड़े सभी लोगों के चेहरे पर उदासी साफ देखी जा रही थी. सभी को ‘टाइगर’ के जाने का काफी गम है.

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola