टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव की बोलेरो के धक्के से मौत, पुत्र ने कहा- हत्या की गयी, जानें क्या है मामला

हिंदपीढ़ी में मंगलवार को दिन के डेढ़ बजे बोलेरो चालक ने राशन डीलर मो महमूद आलम की मौत हो गयी. महमूद आलम रांची जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव भी थे. उनके पुत्र ने बोलेरो चालक पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है़.
Jharkhand Crime News रांची : हिंदपीढ़ी में मंगलवार को दिन के डेढ़ बजे करीब बोलेरो चालक ने राशन डीलर मो महमूद आलम (54) और उन्हीं के साथ बैठे मो मंसूर आलम (45) को धक्का मार दिया़. अस्पताल ले जाने पर मो महमूद आलम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं मो महमूद के पुत्र मो कैफ ने एक साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है़, जबकि हिंदपीढ़ी पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों ने इस संबंध में लिखित नहीं दिया है़. महमूद आलम रांची जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव थे.
वह कई बार दूसरे राज्य में झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टीम के साथ मैनेजर के रूप में जाते थे. जानकारी के अनुसार, लाह कोठी रोड निवासी मो महमूद अपने घर के पास मंसूर आलम के साथ बैठे थे. इसी दौरान चालक ने धक्का मार दिया.
इसके बाद वाहन छोड़कर भाग गया़. बाद में वहीं का एक व्यक्ति दोनों को बोलेरो में बैठाकर राज अस्पताल ले गया. वहां चिकित्सकों ने महमूद आलम को मृत घोषित कर दिया़. वहीं, मो मंसूर आलम की स्थिति गंभीर बनी हुई है़ उनके पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है. उन्हें राम प्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




