Jharkhand News : पुलिस अपराधियों के खिलाफ बना रही है ठोस रणनीति, नकेल कसने के लिए इन बिंदुओं पर करेगी काम

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand News : पुलिस अपराधियों के खिलाफ बना रही है ठोस रणनीति, नकेल कसने के लिए इन बिंदुओं पर करेगी काम

जिन अपराधियों ने परिवार के सदस्यों ने नाम गैर कानूनी तरीके से संपत्ति अर्जित की है, उनकी संपत्ति की जांच होगी. जांच के बाद अपराधियों के खिलाफ प्रस्ताव तैयार कर इडी से कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. जमानत पर बाहर निकले वैसे अपराधी, जिनके खिलाफ आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की सूचना पुलिस को मिलेगी, उनका ब्योरा तैयार होगा और पुलिस जमानत रद्द कराने की अनुशंसा करेगी.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News, Police Action Plan Against Criminals In Jharkhand रांची : राजधानी में संगठित गिरोह के अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार किया है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने 14 बिंदुओं पर एक्शन प्लान तैयार किया है. इसके मुताबिक अब अपराधियों के खिलाफ ठोस रणनीति बनेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

जिन अपराधियों ने परिवार के सदस्यों ने नाम गैर कानूनी तरीके से संपत्ति अर्जित की है, उनकी संपत्ति की जांच होगी. जांच के बाद अपराधियों के खिलाफ प्रस्ताव तैयार कर इडी से कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. जमानत पर बाहर निकले वैसे अपराधी, जिनके खिलाफ आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की सूचना पुलिस को मिलेगी, उनका ब्योरा तैयार होगा और पुलिस जमानत रद्द कराने की अनुशंसा करेगी.

एसएसपी ने राजधानी के सभी थानेदारों को इस मामले में जिम्मेवारी सौंपी है. वहीं मामले की मॉनीटरिंग की जिम्मेवारी सिटी एसपी सौरभ व ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को दी गयी है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola