आदिवासियों के ज्ञान और जीवनशैली को दुनिया के लोग गर्व से अपना रहे, कवि गोष्ठी में बोले महादेव टोप्पो

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल विभिन्न इलाकों से आए कवि

Jharkhand News : कवि गोष्ठी कार्यक्रम में महादेव टोप्पो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि आज आदिवासियों के ज्ञान और जीवनशैली को पूरी दुनिया के लोग अपना रहे हैं. लेकिन जब वे अपनी भाषा में कविता लिखना शुरू कर रहे थे तो ऐसी स्थिति नहीं थी.

विज्ञापन

रांची : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, रांची और गोस्सनर कॉलेज की ओर से शुक्रवार को द्वितीय जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महादेव टोप्पो थे. इससे पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ संजय कुमार झा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. कवि गोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवि सह साहित्य अकादमी दिल्ली के सदस्य महादेव टोप्पो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आदिवासियों के ज्ञान और जीवनशैली को पूरी दुनिया के लोग गर्व से अपना रहे हैं.

लेखक महादेव टोप्पो ने सुनायी आपबीती

लेखक महादेव टोप्पो ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि जब वे अपनी भाषा में लिखना शुरू कर रहा थे तो लोग कहते थे लोक भाषाओं की कविताओं को कौन पढ़ेगा ? आज स्थिति अलग है! झारखंड के कवियों की आवाज को भारत ही नहीं इसके बाहर भी लोग गंभीरता से सुन रहे हैं और उनके ज्ञान, उनकी जीवनशैली को गर्व से अपना रहे हैं.

इलानी पूर्ति बोलीं- कविता जीवन की गहराई से आती है

वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद महाविद्यालय की प्रो इंचार्ज इलानी पूर्ति ने कहा कि काया आदमी का होने से कोई मनुष्य नहीं होता है. कविता आदमी को मनुष्य बनाती है. कविता जीवन की गहराई से आती है. कवि यथार्थ जीवन में घटित घटनाओं को अपनी आंखों से देखता है. उनकी दृष्टि दूसरों से भिन्न होती है.

कवियों ने किया विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी कविताओं का पाठ

मौके पर झारखंड के विभिन्न राज्यों से आए कवियों ने हिंदी सहित झारखंड की विभिन्न क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं में अपनी कविताओं का पाठ किया. जिसमें विनोद कुमार (खोरठा), आशीष कुमार (हिंदी) , अनिमा तेलरा( बिरजिया), रतन कुमार महतो( कुरमाली), डॉ हेमंत टोप्पो ( कुडुख), डॉ प्रशांत गौरव (हिंदी), डॉ अमित कुमार (खोरठा), तिलक सिंह मुंडा (पंचपरगनिया), डॉ हाराधन कोइरी (पंचपरगनिया), सुचीत कुमार राय (खोरठा), डॉ जॉन कंडुलना( मुंडारी), डॉ ठाकुर प्रसाद मुर्मू (संताली), सुधीर साहू (नागपुरी), प्रो.फ्रांसिस मुर्मू (संताली), प्रो.आइजक कंडुलना(मुंडारी) प्रमुख थे. कार्यक्रम का संचालन संत जेवियर कॉलेज रांची के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ कमल बोस ने किया. वहीं, आभार ज्ञापन अंग्रेजी विभगाध्यक्ष डॉ ईवा मार्ग्रेट हंसदा ने किया.

Also Read: रांची में किताब उत्सव: वरिष्ठ साहित्यकार महादेव टोप्पो बोले, सिर्फ पढ़ा-लिखा समुदाय ही नहीं होता शिक्षित

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola