Jharkhand News : नशा का कारोबार करनेवाले तस्करों की अब खैर नहीं, आरपीएफ रांची को मिला नारकोटिक टेस्टिंग किट, जानें कैसे करेगा ये काम
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Feb 2021 1:24 PM
चंद मिनटों में ही उसका रिजल्ट भी मिल जायेगा. यह सॉल्यूशन छह महीने तक खराब नहीं होगा. इस किट को पुणे स्थित हिंदोस्तान एंटी बायोटिक्स में तैयार किया गया है. आरपीएफ के कमांडेंट प्रशांत यादव ने कहा कि किट मिलने से ट्रेनों व स्टेशनों पर नशा का कारोबार करनेवाले तस्करों पर कड़ाई से लगाम लगायी जायेगी.
jharkhand news, rpf ranchi today news, Narcotic Testing Kit for RPF Ranchi रांची : अफीम, चरस, हेरोइन व गांजा जैसे नशीले पदार्थों को रेलवे स्टेशन पर पकड़े जाने पर अब तत्काल जांच संभव हो सकेगी. इसके लिए आरपीएफ रांची व हटिया को नारकोटिक टेस्टिंग किट दिया गया है. आरपीएफ अब जब्त मादक पदार्थों के सैंपल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट किट का सॉल्यूशन डाल कर टेस्ट कर लेगा.
चंद मिनटों में ही उसका रिजल्ट भी मिल जायेगा. यह सॉल्यूशन छह महीने तक खराब नहीं होगा. इस किट को पुणे स्थित हिंदोस्तान एंटी बायोटिक्स में तैयार किया गया है. आरपीएफ के कमांडेंट प्रशांत यादव ने कहा कि किट मिलने से ट्रेनों व स्टेशनों पर नशा का कारोबार करनेवाले तस्करों पर कड़ाई से लगाम लगायी जायेगी.
टेस्टिंग किट का उपयोग रांची रेल डिवीजन में जब्त मादक पदार्थों की जांच में किया जायेगा. पूर्व में तस्कर द्वारा पकड़े जानेवाले मादक पदार्थ की दूसरे जगह भेज कर जांच करायी जाती थी. मालूम हो कि आरपीएफ के जवानों ने 14 जनवरी को रांची स्टेशन पर अफीम के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा था.
आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अफीम लेकर जम्मूतवी एक्सप्रेस से जानेवाले हैं. चेकिंग के दौरान जब उन्हें रोका गया, तो एक व्यक्ति भाग गया. पकड़े गये व्यक्ति के पास चार पैकेट अफीम मिला. जिसका वजन 3 किलो 400 ग्राम था, बाजार में कीमत करीब 3.5 लाख आंकी गयी.
रांची रेल मंडल में पहली बार नारकोटिक्स श्वान दस्ता यूनिट तैनात होगी. आरपीएफ ने दो श्वान को खरीदने का निर्णय लिया है. जो दो माह के अंदर आरपीएफ को मिलेगा. इसके बाद श्वान को ट्रेनिंग दी जायेगी. मालूम हो कि वर्तमान में रांची रेल मंडल में बम निरोधक दस्ते के रूप में तीन स्निफर डॉग स्क्वाॅयड हैं. जिन्हें रांची और मुरी के डॉग कैनल में रखा जाता है. हटिया डॉग कैनल में नारकोटिक्स डॉग स्क्वाॅयड को रखा जायेगा.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










