Jharkhand News: रांची में डायरिया का कहर, इस गांव के 3 लोगों की मौत, विधायक विकास मुंडा ने लिया संज्ञान

बिहार के मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत
Jharkhand News: रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के लोधमा गांव में डायरिया ने कहर ढाया है. डायरिया की वजह से इस गांव तीनों लोगों की मौत हो गयी है.
Jharkhand News, शुभम हल्दार, तमाड़ (रांची) : रांची जिले के सोनाहातु के बाद तमाड़ थाना क्षेत्र में डायरिया ने कहर ढाया है. लोधमा गांव में डायरिया के कारण तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में मंगल मछुआ (53 वर्ष), उनकी पत्नी कुंती देवी (47 वर्ष) और बैशाखी देवी (41 वर्ष) शामिल हैं. परिजनों ने उनके बेहतर इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद परिजनो ने बेहतर उपचार के लिये रिम्स लें गये. जहां डॉक्टरों ने तीनो को मृत घोषित कर दिया गया.
विधायक विकास कुमार मुंडा ने लिया संज्ञान
तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन रांची को सूचित किया है. उन्होंने जल्द जल्द गांव में मेडिकल कैंप लगाने के लिए कहा है. विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो ने कहा कि विधायक आज लोधमा गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलेंगे. उन्होंने गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का आश्वासन दिया है. इधर ग्रामीणों में डायरिया फैलने से दहशत का माहौल है, सभी लोग डरे और सहमें हुए हैं.
तेजी से बढ़ रही है डायरिया मरीजों की संख्या
गौरतलब है कि झारखंड के कई जिलों में डायरिया मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. जहां जहां इसकी शिकायत मिल रही है वहां पर मेडिकल कैंप लगाकर उनका इलाज किया जा रहा है. कई इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है तो वहीं ग्रामीणों के बीच ओआरएस पाऊडर बांटा जा रहा है. अधिकतर इलाकों में डॉक्टरों ने इसकी वजह दूषित पानी का सेवन करना बताया है. कुछ दिन पहले रांची के सोनाहातु गांव में इस बीमारी की वजह से 1 दर्जन लोग बीमार थे. इनमें से कई की हालत गंभीर थी.
Also Read: Jharkhand News: करम पर्व पर पीएम मोदी झारखंड समेत देश को देंगे 11 वंदे भारत की सौगात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




