झारखंड में बच्चों का कब होगा इंजीनियरिंग में एडमिशन, अब तक शुरू नहीं हुई काउंसलिंग

झारखंड में कब शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया?
Jharkhand News: इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सपना देख रहे झारखंड के बच्चे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं. अब तक यहां काउंसलिंग भी शुरू नहीं हुई है.
Jharkhand News|रांची, अभिषेक रॉय : इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया देशभर में शुरू हो गयी है. झारखंड सरकार की देखरेख में संचालित इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए अब तक काउंसलिंग भी शुरू नहीं हो पाई है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीइबी) को इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
काउंसलिंग कराने के लिए जेसीइसीइबी को नहीं मिली एजेंसी
एडमिशन से पहले काउंसलिंग कराने के लिए जेसीइसीइबी अब तक एजेंसी का भी चयन नहीं कर पाई है. जेसीइसीइबी ने इसके लिए अब तक 2 बार टेंडर निकाला है. नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 24 जून तक रजिस्ट्रेशन कराने को कहा था. विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, लेकिन नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है.
देश के अन्य राज्यों में शुरू हो गई है दाखिले की प्रक्रिया
इधर, केंद्र सरकार व देश के अलग-अलग राज्यों की ओर से संचालित इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जोसा की द्वितीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया अब अंतिम चरण में हैं. ऐसे में अगर झारखंड में जल्द एडमिशन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो विद्यार्थियों को विवश हो दूसरे राज्यों में नामांकन कराना पड़ेगा.
स्टेट मेरिट लिस्ट से झारखंड के इन कॉलेजों में मिलेगा नामांकन
- बीआइटी सिंदरी में 680 सीटों पर नामांकन मिलेगा
- सीआइटी टाटीसिलवे रांची में 390 सीटों पर
- निलय एजुकेशन ट्रस्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन रांची में 288 सीटों पर
- आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची में 240 सीटों पर
- गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज पलामू में 300 सीटों पर
- यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी हजारीबाग में 210 सीटों पर
- दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में 450 में राज्य कोटा सीट 338
- चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज में 420 में राज्य कोटा सीट 315
- रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में 480 में राज्य कोटा सीट 360
- गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस बोकारो में 360
- बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर में 157 सीटों पर
- केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट धनबाद में 420 सीटों पर
- आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर में 360 सीटों पर
- डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पलामू में 180 सीटों पर
- मेरी लैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट जमशेदपुर में 225 सीटों पर
- रामगोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोडरमा में 336 सीटों पर
दो बार निकाला गया टेंडर
जेसीइसीइबी ने वेब बेस्ड ऑनलाइन काउंसलिंग और मल्टी टेबल पैरेलल काउंसलिंग के लिए एजेंसी को चिह्नित करने के लिए पहली बार 19 जून को टेंडर जारी किया था. 26 जून तक एंजेंसी नहीं मिलने पर इसी दिन शाम को दोबारा टेंडर निकाला गया.
जेइइ मेंस के आधार पर 2 जुलाई को जारी होगी स्टेट मेरिट लिस्ट
दूसरी बार निकाले गये टेंडर के लिए एजेंसी का चयन 2 जुलाई तक किया जाना है. उधर, जेइइ मेंस के रिजल्ट के आधार पर राज्य मेधा सूची 2 जुलाई को जारी होगी. मेधा सूची के आधार पर विद्यार्थियों को राज्य के 16 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 5,496 सीटों पर नामांकन का मौका मिलेगा.
Also Read
झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 5520 सीटों पर एडमिशन के लिए 24 तक भरे जायेंगे फॉर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




