जल्दी करें, झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में काउंसलिंग के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज, इन दस्तावेजों का होना जरूरी

Updated at : 24 Jun 2024 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Prasar Bharti 2025

Prasar Bharti 2025

झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन के लिए आज काउंसिलिंग के लिए आवेदन की अंतिम तारीख है. आवेदन की तारीख आगे नहीं बढ़ेगी.

विज्ञापन

रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद यानी कि जेसीईसीईबी की ओर से राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया जारी है. ऐसे में जो बीई और बीटेक कोर्स में दाखिला लेने चाहते हैं, उसके लिए आज का दिन बेहद मत्वपूर्ण है. ऐसा इसलिए क्योंकि काउंसलिंग में शामिल होने के लिए आज आवेदन की अंतिम तारीख है. इसके बाद तारीख आगे नहीं बढ़ेगी. जिन अभ्यर्थियों ने अब तक काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आवेदन नहीं किया है, वे शाम तक आवेदन कर लें.

रैंकिंग के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट

जेईई-मेन में मिली रैंकिंग के आधार पर स्टेट मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. आवेदन में किसी प्रकार की गलती होने की स्थिति में भी आप सुधार कर सकते हैं. इसके लिए 25 से 27 जून तक समय दिया गया है. मेरिट लिस्ट 2 जुलाई को जारी होगी. इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप https://jceceb.jhark hand.gov.in पर देख सकते हैं. झारखंड में फिलहाल 16 इंजीनियरिग कॉलेज है. इन सभी कॉलेजों में दाखिला आपको आपके रैंक के आधार पर मिलेगा.

इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को कई दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है. अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया में शामिल होने से पहले 12वीं कक्षा की मार्कशीट, एडमिट कार्ड, दसवीं कक्षा के मार्कशीट, एडमिट कार्ड, जेईई मेंस परीक्षा के एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड अपने पास रखने होंगे. इसके अलावा एसडीओ या जिला उपायुक्त द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र भी साथ रखने होंगे.

कितना है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क हर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग होता है. जरनल, ईडब्लूएस, बीसी-वन, बीसी-टू के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपया है तो वहीं, एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपया निर्धारित है. नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड 10+2 से विज्ञान विषय में उत्तीर्ण जरूरी है. जिसमें न्यूनतम 50 फीसदी अंक होना जरूरी है.

Also Read: झारखंड में आरक्षण का लाभ लेने के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा, सक्रिय है गिरोह

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola