झारखंड के मुख्य सचिव, बोकारो डीसी समेत ये अधिकारी दिल्ली तलब, जानें क्या है पूरा मामला

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

अलका तिवारी और बोकारो डीसी विजया जाधव

Jharkhand News: वन भूमि की प्रकृति बदलने के मामले में विचार करने के लिए सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी सीइसी ने बैठक बुलायी है. इसमें जमीन की दस्तावेजों के साथ मुख्य सचिव अलका तिवारी, बोकारो डीसी समेत कई पदाधिकारियों को दिल्ली तलब किया गया है.

विज्ञापन

बोकारो : सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (सीइसी) ने बोकारो जिले के तेतुलिया स्थित वन भूमि की प्रकृति बदलने के मामले में विचार करने के लिए छह फरवरी को दिल्ली में बैठक बुलायी है. इसमें झारखंड के मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और बोकारो के डीसी सहित अन्य अधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है.

जमीन से संबंधित दस्तावेजों के साथ बैठक में शामिल होने का निर्देश

बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को जमीन से संबंधित दस्तावेज के साथ शामिल होने को कहा गया है. सीइसी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बोकारो के डीएफओ ने तेतुलिया मौजा के प्लॉट नंबर-426 व 450 की 85.87 एकड़ वन भूमि की प्रकृति बदले जाने की जानकारी दी है.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

छह फरवरी को दिल्ली में सीइसी की बैठक

यह वन संरक्षण अधिनियम-1980 में निहित प्रावधानों का उल्लंघन है. इस मामले में विचार करने के लिए छह फरवरी को दिल्ली में सीइसी की बैठक बुलायी गयी है. मुख्य सचिव, पीसीसीएफ, बोकारो के डीसी, डीएफओ सहित अन्य को शामिल होने का निर्देश दिया गया है. बैठक की सूचना सुप्रीम कोर्ट के एमिकस क्यूरिया सिद्धार्थ चौधरी, एडीएम राव और झारखंड सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल को भी दी गयी है.

Also Read: Budget 2025: बीजेपी नेताओं ने आम बजट को सराहा, बाबूलाल मरांडी ने विकसित भारत के सपने को तेजी से साकार करनेवाला बताया

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola