झारखंड के 15 जिलों के DEO पर गिरी गाज, रोका गया वेतन, नोटिस भेज सभी से मांगा गया जवाब

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand DEO salary stopped

Jharkhand News: झारखंड के 15 जिलों के डीइओ के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. साथ ही इन सभी कारण बताओ नोटिस जारी कर इन्हें 3 दिन के अंदर इसका जवाब देने को कहा है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के 15 जिले के डीइओ के खिलाफ राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है. दरअसल इन जिलों के शिक्षा पदाधिकारी के अप्रैल के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. इसके मुताबिक सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. साथ ही तीन दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है.

सभी जिलों के डीइओ से पूछा गया- क्यों न की जाए कार्रवाई

इन सभी जिलों के डीइओ से पूछा गया है कि क्यों नहीं आपके इस कार्य के लिए अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की जाये? माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि निदेशालय द्वारा शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर राशि उपलब्ध कराये जाने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा सात अप्रैल को ही राशि आवंटन से संबंधित पत्र जिलों को भेज दिया गया था. 23 अप्रैल की शाम 5:00 बजे तक कोषागार से राशि की निकासी नहीं की गयी थी.

Also Read: Instagram पर दोस्ती फिर प्यार, Seema Haider की तरह सरहद पार, दिव्यांग प्रेमी से किया निकाह

इन जिलों के डीइओ के वेतन पर रोक

जिन जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों पर गाज गिरी है उनमें रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, प सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह, गोड्डा जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं.

Also Read: क्या आप जानते हैं रांची से गुजरती है ‘कर्क रेखा’? कई बार इस जगह पर गये होंगे आप

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola