Jharkhand News: हेमंत सरकार आज करेगी नयी खेल नीति का विमोचन, खिलाड़ियों व कोच को मिलेगी कई सौगात

Updated at : 13 Sep 2022 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: हेमंत सरकार आज करेगी नयी खेल नीति का विमोचन, खिलाड़ियों व कोच को मिलेगी कई सौगात

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार आज खेल नीति का विमोचन करेगी. जिसमें पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक खेलाड़ियों के वातावरण तैयार होगा. साथ ही साथ राज्य के हर ब्लॉक में उच्च कोटी के खेल मैदानों का विकास किया जायेगा.

विज्ञापन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की नयी खेल नीति का मंगलवार को विमोचन करेंगे. झारखंड खेल नीति-2022 में खेल एवं खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर में भाग लेने के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रावधान किया गया है. नीति राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित खेल विधा में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगी. प्रतिभा की पहचान कर उनको प्रशिक्षण दे चैंपियन बनाने की दिशा में कार्य करेगी.

पंचायत से राज्य स्तर तक हर उम्र के नागरिकों के लिए खेल व शारीरिक गतिविधियों के लिए वातावरण तैयार होगा. नीति में देशज व पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देने, खेल पर्यटन को बढ़ावा देने और दिव्यांग खिलाड़ियों को भी समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रावधान किया गया है.

डिजिटल डाटाबेस तैयार होगा :

नीति के अनुसार राज्य के हर ब्लॉक में उच्च कोटी के खेल मैदानों का विकास किया जायेगा. योजनाबद्ध तरीके से राज्य के खिलाड़ियों के लिए डे-बोर्डिंग, क्रीड़ा किसलय केंद्र, आवासीय खेल विकास केंद्र व एकलव्य खेल अकादमी काे बेहतर किया जायेगा. राज्य के सभी खिलाड़ियों के लिए देश का पहला खेल डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जायेगा. इसके अलावा ग्रामीण खेल केंद्र, खेल अकादमी, खेल विज्ञान, खेल प्रतिभा खोज, खेल संरचना विकास, प्रशिक्षक विकास, फिजिकल फिटनेस प्रोग्राम, खेल ब्रांडिंग और पारदर्शिता का भी प्रावधान किया गया है.

आर्थिक सहायता व नौकरी का प्रावधान :

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान के लिए पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर काम करने की योजना बनायी गयी है. खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, इंश्योरेंस व पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन योजना का लाभ देने के लिए प्रावधान किया गया है. साथ ही खिलाड़ियों को नौकरी और शिक्षण संस्थान में आरक्षण देने और राज्य स्तर की द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी में सीधी भर्ती के लिए भी प्रावधान किया गया है. खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए सम्मान राशि निर्धारित की गयी है. राज्य में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करने के लिए भी नीति में व्यवस्था की गयी है.

फुटबॉल, हॉकी के लिए झारखंड प्रीमियर लीग

नयी खेल नीति में सर्वश्रेष्ठ पीएचइ, पीटी शिक्षक एवं जमीनी स्तर के कोच के लिए पुरस्कार का इंतजाम किया गया है. पीटी शिक्षक व जमीनी स्तर के प्रशिक्षकों के लिए राज्य प्रतिभा पूल निर्माण, खेल गतिविधियों व कम्युनिकेशन कौशल के संबंधित पीपीपी और प्रायोजकों को आकर्षित करने के लिए भी नियम निर्धारित किया गया है.

फुटबॉल, हॉकी जैसे खेलों के लिए झारखंड प्रीमियर लीग का आयोजन, ग्रामीण स्तरीय खेल, पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना, डोपिंग मुक्त खेल के लिए नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोड ऑफ इंडिया की तर्ज पर कानून का प्रावधान किया गया है. फुटबॉल, तीरंदाजी और एथलेटिक्स में रोड मैप तैयार करने के लिए स्टेट स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड बनाने की बात भी नीति में कही गयी है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola