मंईयां सम्मान योजना पर आया बड़ा अपडेट, लाभुकों को इस दिन एक साथ मिलेगी बकाया राशि, इस वजह से हो रही देरी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 01 Feb 2025 9:44 AM
Maiya Samman Yojana Update
Jharkhand Maiya Samman Yojana: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को अब एक साथ बकाया राशि देने की तैयारी चल रही है. कुछ कारणों से अभी तक जनवरी माह की राशि हस्तांतरित नहीं हो सकी है.
रांची, सुनील कुमार झा : झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना(जेएमएमएसवाइ) की बकाया राशि लाभुकों को एक साथ दी जायेगी. फिलहाल, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर जिलों में आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है. इस दौरान लगातार गड़बड़ियां भी मिल रही हैं. जिलों में आवेदन के सत्यापन और आधार से बैंक खाता जोड़ने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से लाभुकों को जनवरी की राशि नहीं मिल पायी है. अगर यह प्रक्रिया फरवरी में पूरी हो जाती है, तो लाभुकों को एक साथ दो माह की राशि दी जायेगी.
बैंक खाता को दिसंबर तक आधार से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर लेनी थी
मंईयां सम्मान योजना को लेकर जारी संकल्प के अनुसार से लाभुक के बैंक खाता को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया दिसंबर तक पूरा कर लेना था. विभाग अब इसे मार्च तक बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. मंईया सम्मान योजना के तहत बैंक खाता को आधार से जोड़ने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया जायेगा. इसके लिए प्रस्ताव कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. इस दौरान जिलों में सत्यापन की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो जायेगी. ऐसे में अब एक साथ दो माह की राशि दी जायेगी. योजना के तहत लाभुक को दिसंबर तक की राशि दे दी गयी है. कुछ जिलों ने आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान राशि दी जाये या नहीं इस संबंध में भी दिशा-निर्देश मांगा था.
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां पढ़ें
जिलों को उपलब्ध करा दी गयी है राशि
मंईयां सम्मान योजना के लिए जिलों को आवंटन पूर्व में ही उपलब्ध करा दिया गया है. ऐसे में अगर जिलास्तर पर आवेदन सत्यापन की प्रकिया पूरी होने और आधार से बैंक खाता के जोड़ने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो राशि ट्रांसफर कर दी जायेगी. इसके लिए जिलास्तर पर तेजी से आवेदन के सत्यापन का कार्य चल रहा है. जिलों में ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ कार्यालय व शहरी क्षेत्र में सीओ कार्यालय के स्तर से आवेदन जमा लेने व सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है.
मिल रहीं गड़बड़ियां
सत्यापन के दौरान सबसे अधिक गड़बड़ी एक नाम से एक से अधिक आवेदन किये जाने के मामले सामने आ रहे हैं. एक बैंक खाता का उपयोग कर एक से अधिक आवेदन जमा किये गये हैं. इसके अलावा कई जिलों में पुरुषों द्वारा योजना का लाभ लेने का मामला समाने आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










