ePaper

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट में समर वैकेशन 12 मई से, कितने दिन बैठेगी वैकेशन बेंच?

Updated at : 10 May 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand High Court

Jharkhand High Court

Jharkhand High Court Summer Vacation: झारखंड हाईकोर्ट में 12 मई से छह जून तक समर वैकेशन रहेगा. इस दौरान वैकेशन बेंच नौ दिन बैठेगी. वैकेशन बेंच 13 मई से बैठेगी. अलग-अलग दिन अदालत अर्जेंट सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेगी.

विज्ञापन

Jharkhand High Court Summer Vacation: रांची, राणा प्रताप-झारखंड हाईकोर्ट में 12 मई से छह जून तक एनुअल समर वैकेशन (ग्रीष्मावकाश) रहेगा. इस दौरान हाईकोर्ट में नौ दिन वैकेशन बेंच बैठेगी. 13 मई को पहले दिन वैकेशन बेंच बैठेगी. इसके बाद सिंगल बेंच अर्जेंट सिविल और क्रिमिनल केसों की सुनवाई करेगी. अलग-अलग दिन बेंच सुनवाई करेगी.

इनकी अदालत अर्जेंट मामलों की करेगी सुनवाई


झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अंबुज नाथ की सिंगल बेंच 13 मई को बैठेगी. 13 और 15 मई को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अरुण कुमार राय की अदालत अर्जेंट मामलों की सुनवाई करेगी. 20 और 22 मई को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय प्रसाद अदालत सुनवाई करेगी.

ये भी पढ़ें: National Lok Adalat 2025: रांची में 3.28 लाख से अधिक मामलों का निबटारा, 1 अरब से अधिक का सेटलमेंट

अर्जेंट सिविल और क्रिमिनल मामलों की होगी सुनवाई


झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत 27 एवं 29 मई को अर्जेंट सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेगी. सबसे अंत में झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत तीन और पांच जून को सुनवाई करेगी.

ये भी पढ़ें: Hand Pump Repair: झारखंड में 74,500 चापाकल खराब, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मरम्मत के लिए स्वीकृत किए 259 करोड़

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड में हीट वेव की चेतावनी के बीच बरसेंगी राहत की बूंदें, मौसम रहेगा कूल-कूल

ये भी पढ़ें: झारखंड के प्राइवेट हॉस्पिटल अब रोक कर नहीं रख पाएंगे शव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने निभाया वादा

ये भी पढ़ें: क्वालिटी रिसर्च से बनती है संस्थान और शोधकर्ता की पहचान, गोस्सनर कॉलेज के सेमिनार में बोले आरयू के डॉ शशि कपूर प्रसाद

ये भी पढ़ें: Jamshedpur news.अनियंत्रित यात्री बस पलटी, 15 से अधिक यात्री घायल, चार की हालत गंभीर, रायरंगपुर अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola