ePaper

झारखंड हाईकोर्ट ने खरिज की हेमंत सोरेन की याचिका, बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति देने से किया इंकार

Updated at : 29 Feb 2024 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand high court on hemant soren

हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित.

Hemant Soren News: झारखंड हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है. प्रवर्तन निदेशालय की विशेष अदालत के बाद झारखंड हाईकोर्ट से भी उनकी याचिका खारिज हो गई है.

विज्ञापन

Hemant Soren News: झारखंड हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है. प्रवर्तन निदेशालय की विशेष अदालत के बाद झारखंड हाईकोर्ट से भी उनकी याचिका खारिज हो गई है. इसके साथ ही यह तय हो गया कि हेमंत सोरेन अब विधानसभा के बजट सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे. ईडी की विशेष अदालत पहले ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर चुकी है.

ईडी की विशेष अदालत के खिलाफ पहुंचे थे कोर्ट

ईडी की विशेष अदालत ने झारखंड के पूर्व सीएम को विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति देने से इंकार कर दिया, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता ने हाईकोर्ट का रुख किया था. अब झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है.

Also Read : JMM का शक्ति प्रदर्शन, CM हेमंत सोरेन बोले- आओ, मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ, ईडी से मांगा तीन सप्ताह का समय

27 फरवरी को भी हाईकोर्ट में हुई थी हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई

झारखंड के पूर्व सीएम की याचिका पर मंगलवार (27 फरवरी) को सुनवाई हुई थी. इसके बाद कोर्ट ने कहा था कि बुधवार (28 फरवरी) को भी इस मामले की सुनवाई जारी रहेगी. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने आज उनकी याचिका को खारिज कर दिया.

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने सुरक्षित रख लिया था फैसला

इससे पहले जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. झामुमो नेता की ओर से उनके वकील ने पीएमएलए कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए क्रिमिनल रिट पिटीशन फाइल की थी.

Also Read : चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट में शामिल हुए झारखंड के पूर्व सीएम, लगे हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे

ईडी की विशेष अदालत ने खारिज कर दी थी याचिका

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने महाधिवक्ता के जरिए कोर्ट से आग्रह किया था कि उन्हें विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति दी जाए. लेकिन, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया. ईडी की विशेष अदालत ने झामुमो नेता पर दर्ज पीएमएलए की विशेष धाराओं का हवाला देते हुए उनको विधानसभा के सत्र में शामिल होने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola