ePaper

झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- लोकायुक्त, सूचना आयोग सहित अन्य आयोग में अब तक नियुक्ति क्यों नहीं

Updated at : 07 Mar 2024 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand high court

झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि लोकायुक्त, राज्य सूचना आयोग सहित अन्य आयोगों में अब तक नियुक्ति क्यों नहीं हुई. कोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं हो पाया है. इस बिंदु पर अदालत ने जवाब देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर अवमानना याचिका सहित अन्य जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दाैरान प्रार्थियों का पक्ष सुना. खंडपीठ ने माैखिक रूप से राज्य सरकार से पूछा कि लोकायुक्त, राज्य सूचना आयोग सहित अन्य आयोगों में अब तक नियुक्ति क्यों नहीं हुई. कोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं हो पाया है. इस बिंदु पर राज्य सरकार को जवाब देने का निर्देश दिया.

मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने 11 मार्च की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व प्रार्थी की अोर से अधिवक्ता ऋतु कुमार, अधिवक्ता अभय कुमार मिश्र ने खंडपीठ को बताया कि नेता प्रतिपक्ष की घोषणा होने के बाद भी अब तक लोकायुक्त, राज्य सूचना आयोग, मानवाधिकार आयोग आदि संवैधानिक संस्थाअों में रिक्त पदों को नहीं भरा गया है. कोर्ट के आदेश का पालन भी सरकार नहीं कर रही है. राज्य सरकार की अोर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने पैरवी की, जबकि बाबूलाल मरांडी की अोर से अधिवक्ता कुमार हर्ष उपस्थित थे.

उल्लेखनीय है कि प्रार्थी राजकुमार ने अवमानना याचिका दायर की है. उन्होंने हाइकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है. वहीं लोकायुक्त, राज्य मानवाधिकार आयोग, पुलिस शिकायत अॉथोरिटी सहित लगभग 12 संवैधानिक संस्थाओं में अध्यक्ष व सदस्यों का पद खाली है. इन पदों को भरने को लेकर एडवोकेट एसोसिएशन व अन्य की अोर से अलग-अलग जनहित याचिका दायर की गयी है, जिसकी सुनवाई साथ-साथ हो रही है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola