झारखंड : सरकारी विवि के लिए अवकाश कैलेंडर-2024 को मिली मंजूरी

Updated at : 11 Jan 2024 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : सरकारी विवि के लिए अवकाश कैलेंडर-2024 को मिली मंजूरी

राज्यपाल ने बिरसा कृषि विवि (बीएयू) तथा झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) को राज्य सरकार के छुट्टी कैलेंडर को ही मानने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

रांची: राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालय में वर्ष 2024 के लिए छुट्टी कैलेंडर पर स्वीकृति प्रदान कर दी है. राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नीतिन मदन कुलकर्णी ने सभी विवि को स्वीकृत कैलेंडर भेजते हुए इसका अक्षरश: पालन करने का निर्देश दिया है. राज्यपाल ने कॉलेजों व पीजी विभागों में समर वेकेशन (ग्रीष्मावकाश) 20 दिनों का दिया है, जबकि विंटर वेकेशन (शीतकालीन अवकाश) 12 दिनों का दिया है. राज्यपाल ने बिरसा कृषि विवि (बीएयू) तथा झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) को राज्य सरकार के छुट्टी कैलेंडर को ही मानने का निर्देश दिया है.

सभी विवि को पूरे वर्ष में पांच दिन का प्रतिबंधित अवकाश रिजर्व में दिया गया है, जिसका उपयोग विवि स्थानीय पर्व/परंपरागत उत्सव के लिए कर सकते हैं. 14 जनवरी को सोहराई, 24 मार्च को होलिका दहन, 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती, 21 अप्रैल को महावीर जयंती, 30 जून को हूल दिवस, सात जुलाई को रथ यात्रा और तीन नवंबर को भाई दूज/चित्रगुप्त पूजा रविवार को रहने के कारण कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है.

Also Read: झारखंड: साल 2024 में कॉलेजों में कितने दिनों की रहेगी छुट्टी, रांची विवि ने भेजा प्रस्ताव, यहां देखें कैलेंडर
राज्यपाल द्वारा स्वीकृत कैलेंडर

छुट्टी- तिथि

नववर्ष- एक जनवरी

मकर संक्रांति- 15 जनवरी

टूसू पर्व (प्रतिबंधित)-16 जनवरी

गुरु गोविंद सिंह जयंती (प्रतिबंधित)-17 जनवरी

सुभाष चंद्र बोस जयंती-23 जनवरी

गणतंत्र दिवस-26 जनवरी

बसंत पंचमी- 14-15 फरवरी

मागे पर्व (प्रतिबंधित)- 23 फरवरी

संत रविदास जयंती- 24 फरवरी

शब-ए-बारात (प्रतिबंधित)-26 फरवरी

महाशिवरात्रि-आठ मार्च

बाहा पर्व (प्रतिबंधित)-23 मार्च

होली- 25-26 मार्च

गुड फ्राइडे-29 मार्च

इस्टर मंडे (प्रतिबंधित)-एक अप्रैल

रमजान का अंतिम शुक्रवार(प्रतिबंधित)-पांच अप्रैल

इद-उल फितर/सरहुल-11-12 अप्रैल

रामनवमी-17 अप्रैल

मजदूर दिवस-एक मई

बुद्ध पूर्णिमा-23 मई

समर वेकेशन (वेकेशनल)-एक से 20 जून

बकरीद(नन वेकेशनल)-17 जून

मुहर्रम-17 जुलाई

विश्व आदिवासी दिवस-नौ अगस्त

स्वतंत्रता दिवस-15 अगस्त

रक्षा बंधन-19 अगस्त

कृष्ण जन्माष्टमी-26 अगस्त

गणेश चतुर्थी-सात सितंबर

करमा पूजा-14 सितंबर

ईद मिलाद उन नबी-16 सितंबर

विश्वकर्मा पूजा/अनंत चतुर्दशी-17 सितंबर

जोमनामा पर्व (प्रतिबंधित)-18 सितंबर

गांधी जयंती-दो अक्तूबर

नवरात्रि/कलश स्थापना-तीन अक्तूबर

दुर्गा पूजा-सात से 12 अक्तूबर

शरद ऋृतु/दीपावली व छठ-29 अक्तूबर से नौ नवंबर

गुरुनानक जयंती/बिरसा जयंती/राज्य स्थापना दिवस-15 नवंबर

क्रिसमस-25 दिसंबर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola