झारखंड आंदोलनकारियों को मिला सम्मान, मंत्री योगेंद्र प्रसाद बोले- आपके संघर्ष से ही मिला अलग राज्य

Updated:
विज्ञापन

आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित करते मंत्री योगेंद्र प्रसाद, Pic Credit- रामदुलार पंडा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Foundation Day: गोमिया प्रखंड में झारखंड स्थापना दिवस (रजत पर्व) पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड आंदोलनकारियों और पत्रकारों को शॉल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में विधायक कक्ष का उद्घाटन भी किया गया और विकास कार्यों को तेज करने की प्रतिबद्धता जतायी गयी.

विज्ञापन

Jharkhand Foundation Day, बोकारो, (रामदुलार पंडा, महुआटांड़): झारखंड स्थापना दिवस (रजत पर्व) के उपलक्ष्य में रविवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आंदोलनकारियों को शॉल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर उन्होंने कहा कि ‘‘झारखंड आंदोलनकारियों के अथक प्रयास और बलिदान की बदौलत ही हमें अलग राज्य का गौरव मिला है. राज्य सरकार उनके सम्मान और उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.’’ मंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने से हुई. प्रखंड प्रशासन की ओर से मंत्री का पारंपरिक स्वागत किया गया.

विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया प्रखंड के पत्रकारों को भी प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंटकर सम्मानित किया. उन्होंने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की महत्वपूर्ण धुरी हैं और राज्य सरकार उनकी सुरक्षा व सहयोग के लिए संवेदनशील है. मंत्री ने जानकारी दी कि तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के एक अस्पताल में भर्ती गोमिया के वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर जी के बेहतर इलाज के लिए उन्होंने सरकारी सहायता की अनुशंसा कर दी है. सोमवार को उन्हें सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी.

Also Read: बिहार चुनाव के नतीजों पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, कहा- फर्जीवाड़ा सामने है, जवाब कौन देगा?

विधायक कक्ष का हुआ उद्घाटन, संवाद को मिलेगी नई दिशा

प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नवनिर्मित विधायक कक्ष का भी विधिवत उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह कक्ष जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच संवाद को और मजबूत करेगा तथा विकास कार्यों की गति को बढ़ाने में सहायक साबित होगा.

मौके पर मौजूद रहे अधिकारी व गणमान्य

कार्यक्रम में एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, सुरेंद्र राज, बबुली सोरेन, अमित पासवान, संतोष साव, धनंजय सिंह, मुकेश यादव, नरेश मंडल, हीरालाल यादव, हेमू यादव, शकील अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

Also Read: झारखंड में श्रावणी मेले को लेकर ‘मेगा ट्रांसफॉर्मेशन’, सरकार ने श्रावणी मेला 2026 की ब्लू-प्रिंट तैयार की

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola