बिहार चुनाव के नतीजों पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, कहा- फर्जीवाड़ा सामने है, जवाब कौन देगा?

कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे पाटिल, Pic Credit- X Handle ANI
Bihar Election Results: बिहार चुनाव नतीजों पर कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे पाटिल ने बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़ा सामने है, लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं. इसलिए समीक्षा जरूरी है. इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी. ये बातें उन्होंने रांची में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कही.
Bihar Election Results: कांग्रेस प्रवक्ता सह महासचिव अतुल लोंधे पाटिल ने बिहार चुनाव रिजल्ट पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है और हमें इसकी समीक्षा करना होगी. दरअसल वो रविवार को झारखंड पहुंचे थे. जहां उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बीतचीत के दौरान कही है. इसके अलावा उन्होंने प्रेस वार्ता के जरिये नई प्रतिभा की खोज कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि हमारे खोज रहेगी अच्छी संविधान के ज्ञान की, अच्छे वक्ता की और अच्छे सामाजिक व्यक्तित्व की. अंत उन्होंने सभी युवाओं का इसमें प्रोग्राम में शामिल होने के लिए स्वागत किया है.
अतुल लोंधे पाटिल बोले- आगे की रणनीति की समीक्षा होगी
इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे पाटिल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते कहा कि आज देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है. हमें इसकी समीक्षा करनी होगी. समीक्षा करके आगे की रणनीति तय करनी होगी. उन्होंने कहा सभी फर्जीवाड़ा हमारे सामने हैं. लेकिन हमें कोई जवाब क्यों नहीं मिल रहा?… उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल पूछा कि जब एसआईआर किया गया तो क्या आपको एक भी घुसपैठिया मिला?
बिहार चुनाव में एनडीए को मिली थी एकतरफा जीत
बिहार चुनाव का परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया. इस चुनाव में एनडीए ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 202 सीटें जीत ली. जबकि महागठबंधन मात्र 35 सीटों पर सिमट गया. जबकि पहली बार चुनाव में उतरने वाली जनसुराज पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका. बीजेपी ने सबसे अधिक 89 सीटें और जेडीयू ने 85 सीटें जीत ली. लोजपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, सबसे अधिक 143 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली राजद मात्र 25 सीटों पर सिमट गयी.
Also Read: झारखंड स्थापना दिवस पर ‘कौशल का महाकुंभ’, 5000 से अधिक युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










