इथेनॉल प्लांट लगाने पर झारखंड सरकार देगी 50 करोड़ तक सब्सिडी, कल कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झारखंड में इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार इथेनॉल पॉलिसी प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है. इसके तहत निवेशकों को 25 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी दी जायेगी. लघु उद्योगों के लिए यह राशि अधिकतम 10 करोड़ रुपये तक होगी

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News रांची: झारखंड सरकार राज्य में इथेनॉल उत्पादन प्लांट लगाने पर 50 करोड़ रुपये तक सब्सिडी देगी. राज्य में इथेनॉल पॉलिसी का प्रस्ताव तैयार है. चर्चा है कि शुक्रवार को होनेवाली कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव आ सकता है. बताया गया कि इथेनॉल पॉलिसी के प्रस्ताव के अनुसार निवेशकों को 25 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी दी जायेगी. लघु उद्योगों के लिए यह राशि अधिकतम 10 करोड़ रुपये तथा बड़े उद्योगों के लिए 50 करोड़ रुपये होगी.

राज्य सरकार द्वारा तैयार झारखंड इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2022 के प्रस्ताव को कैबिनेट के लिए तैयार कर लिया गया है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो शुक्रवार को ही प्रस्ताव लाया जा सकता है. राज्य सरकार इथेनॉल उत्पादन उद्योगों को स्टांप ड्यूटी तथा निबंधन में 100 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करेगी. वहीं, छोटे उद्योगों को पांच वर्षों तक शत प्रतिशत एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति की जायेगी.

बड़े उद्योगों को सात साल तथा अल्ट्रा मेगा उद्योगों को नौ साल तक यह छूट मिलेगी. इतना ही नहीं, उद्योगों को अपने कर्मचारियों के स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रति कर्मचारी 13 हजार रुपये की दर से स्किल डेवलमेंट सब्सिडी भी प्रदान की जायेगी.

सीएम सारथी योजना का भी आ सकता है  प्रस्ताव

शुक्रवार को होनेवाली कैबिनेट की बैठक में ‘सीएम सारथी योजना’ का भी प्रस्ताव आ सकता है. इस प्रस्ताव के अनुसार यूपीएससी-जेपीएससी पीटी पास करनेवाले अभ्यर्थियों को फाइनल की तैयारी के लिए सरकार डीबीटी के माध्यम से उन्हें 50 हजार रुपये देगी. वहीं, केंद्रीय व राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को 2500 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे.

पर इसके लिए शर्त रखी गयी है कि उन्हीं युवाओं को योजना का लाभ मिलेगा, जो झारखंड के नियोजनालयों में निबंधित हैं. यह लाभ एसटी, एससी, ओबीसी और इडब्ल्यूएस और विकलांग छात्रों को ही दिया जायेगा. योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सरकार नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा देगी. दूसरी ओर, जो युवा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें सरकारएक वर्ष के लिए प्रतिमाह एक हजार से लेकर 1800 रुपये तक प्रतिमाह देगी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola