झारखंड में 1 मई से बिजली से संबंधित इन समस्याओं का हल मिलेगा व्हाट्सऐप पर, JBVNL देने जा रहा ऐसी सुविधा

JBVNL
झारखंड के उपभोक्ताओं को बिजली बिल समेत अन्य सुविधाएं अब व्हाट्सऐप और मैसेज के जरिये देने के लिए जेबीवीएनएल ने गपशप टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है.
रांची : झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. अब आपको बिजली का बिल संबंधी समस्याओं के लिए बार बार कार्यालय का कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. क्योंकि 1 मई से ये सारी सुविधाएं आपको घर बैठे अपने व्हाट्सऐप के जरिये मिल सकेगी. इतना ही नहीं आप बिजली से संबंधित सभी शिकायत भी एक मैसेज के जरिये कर सकते हैं. हालांकि ये सुविधाएं लोगों को 1 मार्च से मिलनी थी. लेकिन तकनीकी कारणों से ये सुविआएं अब तक आम आम लोगों को नहीं मिल सकी है.
जेबीवीएनएल ने किया है समझौता
गौरतलब है कि झारखंड के उपभोक्ताओं को बिजली बिल समेत अन्य सुविधाएं अब व्हाट्सऐप और मैसेज के जरिये देने के लिए जेबीवीएनएल ने गपशप टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है. यह एक चैटबॉट सॉफ्टवेयर कंपनी है, जो मेटा की कंपनी है. ये कंपनी एमपी और अन्य राज्यों की बिजली कंपनियों के साथ यह काम कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में व्हाट्सऐप में सुविधा देने के लिए डाटा अपलोड की तकनीकी समस्या आयी थी. जिस कारण यह सेवा अब एक मई से शुरू होगी.
Also Read: झारखंड के पलामू में नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो सगी बहनों की मौत, पसरा मातम
कौन कौन मिलेगी सुविधाएं
1 मई से शुरु होने वाली इन सुविधाओं में उपभोक्ता बिजली का बिल के साथ बकाये की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा बिजली से संबंधित सभी प्रकार की शिकायत, बिजली कटने की स्थिति कब आएगी इसकी भी जानकारी ले सकते हैं. वहीं, अगर आपको नया कनेक्शन लेना या फिर बिजली की डिस्कनेक्शन संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना लेनी है तो आप इसके जरिये ले सकते हैं. इसके अलावा प्रीपेड मीटर के बैलेंस की जानकारी भी ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




