झारखंड के पलामू में नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो सगी बहनों की मौत, पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

मौत की सूचना पाकर सुखनदियां नदी पहुंचे गांववाले

झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड में नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी है. हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

छतरपुर (पलामू): झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड के अर्जुनडीह गांव की सुखनादियां नदी में नहाने गयीं दो नाबालिग सगी बहनों की डूबकर मौत हो गयी. सूचना मिलते ही परिजन व गांववाले नदी पहुंचे और दोनों बच्चियों का शव नदी से बाहर निकाला. इधर, खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बालू माफियाओं की कारस्तानी से गयी जान
मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनडीह निवासी रसीद अंसारी की दो बेटियां सजदा खातून (12 वर्ष) और हाजरा खातून (10 वर्ष) गांव से होकर गुजरी सुखनादियां नदी में नहाने गयी थी. नदी में बालू माफियाओं द्वारा जेसीबी से बालू उठाव किया गया था, जिससे वहां दस फीट गहरा गड्ढा बन गया था. नहाने के दौरान दोनों बच्चियां उस गड्ढे में जा गिरीं, जिसमें दोनों की डूबने से मौत हो गयी.

खबर मिलते ही गांव पहुंची पुलिस
घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी राजेश रंजन दल-बल के साथ गांव पहुंचे और जांच-पड़ताल कर रहे हैं. घटना 12 से 1 बजे बीच की है. बताया जा रहा है कि गांव के पांच बच्चे नदी में नहाने गए थे. जब दोनों बहनें डूब गयीं, तो बाकी बच्चों ने घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद दोनों बहनों का शव को गांववालों ने नदी से बाहर निकाला.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola