Jharkhand Election 2024: अंतिम चरण के लिए थमा शोर, अब दिखेगा मतदाताओं का जोश,  38 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Nov 2024 12:12 AM

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार खत्म हो गया है. अब 20 नवंबर को वोटिंग होगी. दूसरे चरण के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इसमें सीएम हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, कल्पना सोरेन, सीता सोरेन समेत कई और नेताओं की किस्मत का फैसला होगा.  

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थम गया है. अब 20 नवंबर को वोटरों को जोश दिखाना है. झारखंड विधानसभा चुनाव में 20 नवंबर को 38 सीटों के लिए वोटिंग होनी है. दूसरे चरण के चुनाव में सीएम हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, कल्पना सोरेन, सीता सोरेन समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

38 विधानसभा सीटों के लिए होगा मतदान

20 नवंबर को झारखंड विधानसभा की 38 सीटों के लिए वोटिंग होगी. मतदाता 14,218 बूथों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 31 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही वोटिंग होगी. 20 नवंबर को मतदान वाले दिन से एक दिन पहले (19 नवंबर) को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जाएंगी.

इन 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को होगा मतदान

राजमहल
बोरियो
बरहेट
लिट्टीपाड़ा
पाकुड़
महेशपुर
शिकारीपाड़ा
नाला
जामताड़ा
दुमका
जामा
जरमुंडी
मधुपुर
सारठ
देवघर
पोड़ैयाहाट
गोड्डा
महगामा
रामगढ़
मांडू
धनवार
बगोदर
जमुआ
गांडेय
गिरिडीह
डुमरी
गोमिया
बेरमो
बोकारो
चंदनकियारी
सिंदरी
निरसा
धनबाद
झरिया
टुंडी
बाघमारा
सिल्ली
खिजरी

दांव पर है इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा

झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी, कल्पना सोरेन, सुदेश महतो, सीता सोरेन, रबीन्द्रनाथ महतो, बसंत सोरेन सहित कई और दिग्गजों के नाम शामिल हैं. इस चुनाव में संताल की 18 सीटों पर भी मतदान होगा, जो जेएमएम का गढ़ माना जाता है. दूसरे चरण में 528 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिसमें 472 पुरुष और 55 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. इसके अलावा एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में है.

Also Read: Jharkhand Election 2024: बोले शिवराज सिंह चौहान- ‘घुसपैठियों की सरकार रही तो तबाह हो जाएगा झारखंड’

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: तीन पहाड़ में गरजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- बीजेपी की सरकार बनी तो बंद होगी गौ हत्या

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola