Jharkhand Chunav 2024: तीन पहाड़ में गरजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- बीजेपी की सरकार बनी तो बंद होगी गौ हत्या

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Nov 2024 6:40 PM

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024

Jharkhand Chunav 2024: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजमहल में चुनावी सभा की. उन्होंने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी ने आरोप लगाया कि प्रदेश की गठबंधन सरकार पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों पर पानी फेर रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी.
आज यानी सोमवार (18 नवंबर) की शाम प्रचार अभियान खत्म हो गया है. विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज प्रचारकों ने सोमवार को जमकर चुनावी सभा और रैली की. इसी कड़ी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ राजमहल विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. यहां तीन पहाड़ के मुरली मैदान में उन्होंने विजय संकल्प सभा को संबोधित किया. सभा में उन्होंने कहा कि अगर झारखंड में बीजेपी की सरकार बनती है तो यहां गौ हत्या को बंद किया जाएगा.

अटल जी के सपनों पर ‘इंडिया’ फेर रहा पानी- योगी आदित्यनाथ

मंच से प्रदेश की गठबंधन सरकार पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड को बने करीब 25 पूरे होने जा रहे हैं. झारखंड की हालत में फिर भी सुधार नहीं हुआ है. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने जो सपना झारखंड के लिये देखा था उसपर इंडिया गठबंधन पानी फेर रहा है.

‘मंत्री के घर से मिल रहा है नोटों का पहाड़’- सीएम योगी

यूपी के सीएम ने कहा कि प्राकृतिक रूप से समृद्ध झारखंड विकास में पिछड़ गया है. यहां का गरीब तो गरीब ही रह गया है, लेकिन मंत्री आलमगीर के घर से नोटों का पहाड़ मिल रहा है. सीएम योगी ने कहा कि यह वही पैसा है जिसे पीएम मोदी ने झारखंड के विकास के लिए भेजा था. इंडिया गठबंधन ने इन रुपयों पर डकैती डालने का काम किया है.

घुसपैठ रोकेगी बीजेपी- सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजमहल- साहिबगंज के आसपास के क्षेत्रों में घुसपैठियों की तादाद बढ़ रही है. रोहिंग्या मुसलमान, बांग्लादेशी घुसपैठिये लगातार झारखंड में ठिकाना बना रहे हैं. सरकार इसे नहीं रोक रही है. उन्होंने कहा कि देश में जहां एनडीए की सरकार है वहां रोहिंग्या मुसलमान और घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है.

21 लाख परिवारों को मिलेगा पक्का घर- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर झारखंड में एनडीए की सरकार बनती है तो 21 लाख परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर दिया जाएगा. गोगो दीदी योजना के तहत हर महिला के खाते में 21 सौ रुपया डाला जाएगा. ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा बेरोजगारों को दो हजार रुपये हर माह उपलब्ध कराया जाएगा. सरकार बनने के बाद सरकारी पदों पर डेढ़ लाख भर्ती की जाएगी.

Also Read: Jharkhand Election 2024: राहुल गांधी ने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे का उड़ाया मजाक, समझाया’ कौन एक और कौन सेफ’!

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola