शांतिमोड़-श्रीधर कलॉनी 10 तक सड़क चलने लायक नहीं

Author Abdhesh singh|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

. | Prabhat Khabar Network

उधवा के शांतिमोड़ से श्रीधर कॉलोनी तक की सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित है।

विज्ञापन

उधवा बारिश शुरू होते ही प्रखंड के दियारा क्षेत्रों की कच्ची सड़कें कीचड़मय और फिसलन भरी हो गई हैं. जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. पूर्वी प्राणपुर पंचायत के शांतिमोड़ बाजार से श्रीधर कॉलोनी नंबर 10 तक करीब 5.5 किलोमीटर सड़क की स्थिति वर्षों से खराब है. ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी जमा होने से आवागमन बाधित हो जाता है. हाफू टोला, हयात अली टोला सहित कई गांवों के लोगों को स्कूल, इलाज और दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अस्थायी मरम्मत कराई गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ. उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क सुदृढ़ीकरण की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola