चित्रांकन व रंगोली प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा की झलक

Updated:
विज्ञापन

राजमहल में अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर आयोजित चित्रांकन और रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

राजमहल. अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय कला मंच ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नीलकोठी में चित्रांकन प्रतियोगिता, आर्ट एग्जीबिशन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया. विद्यार्थियों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मॉडल डिग्री कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ. रंजीत सिंह एवं समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल ने संयुक्त पूर से किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पंकज घोष, सामाजिक कार्यकर्ता माधुवी लता मंडल, कला क्षेत्र से जुड़ी स्वीकृति साहा एवं एकता राय मौजूद आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

अतिथियों ने विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई चित्रकृतियों, रंगोलियों और कला प्रदर्शनी का निरीक्षण किया. डॉ रंजीत कुमार ने कहा कि अभाविप अपनी 78 वर्षों की यात्रा में छात्र हितों के साथ शिक्षा, संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रही हैं.

अभाविप के जिला संयोजक बादल तिवारी, कविंद्र पासवान, नगर मंत्री सुहानी साहा, राष्ट्रीय कला मंच के सह संयोजक आदित्य गुप्ता, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभी यादव, नगर सह मंत्री आदित्य दत्ता, एसएफएस नगर प्रमुख सृष्टि साहा, प्रिंस साहा, सूरज मंडल, मनोहर चौधरी उपस्थित थे. अंत में प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola