80 मीटर धंसी पटरी,अब ट्रायल इंजन से लौटेगी न्यू फरक्का की रफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
मरमती कार्य में लगे मजदूर व इंजीनियरों की टीम | Prabhat Khabar Network
न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है. जल्द ही ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा, रेलवे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी.
प्रतिनिधि, बरहरवा/फरक्का. मालदा रेल मंडल अंतर्गत न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन के समीप भू-धसान से करीब 80 मीटर तक धंसे रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. ट्रैक को दुरुस्त करने में दर्जनों मजदूर और रेलवे के पदाधिकारी रातभर अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है.
आपके शहर में
आधुनिक मशीनों से इंजीनियरों की टीम कर रही काम
रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगातार आधुनिक मशीनों की मदद से काम कर रही है. रेलवे की ओर से ट्रैक को जल्द दुरुस्त कर परिचालन बहाल करने की जानकारी दी जा रही है. हालांकि, फिलहाल प्रभावित रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हुआ है.
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रायल इंजन चलाया जाएगा. इसके माध्यम से ट्रैक की स्थिति और उसकी सुरक्षा की जांच की जाएगी. ट्रायल सफल रहने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन शुरू किए जाने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें:
5 साल का प्यार, 15 दिन का वादा टूटा तो जामताड़ा पहुंची युवती, हंगामे के बाद लौटी धनबाद
यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार जारी हो रही एडवाइजरी
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जा रही है. जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है अथवा जिनके मार्ग में बदलाव किया गया है, उनकी जानकारी संबंधित स्टेशनों पर सूचना बोर्ड के माध्यम से दी गयी है.
रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की लगातार निगरानी में मरम्मत कार्य चल रहा है. ट्रैक दुरुस्त होने और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही इस रेलखंड पर नियमित परिचालन बहाल किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए