ePaper

झारखंड : क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 29 लोगों से चार करोड़ रुपये से ज्यादा का साइबर फ्रॉड

Updated at : 10 Jan 2024 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 29 लोगों से चार करोड़ रुपये से ज्यादा का साइबर फ्रॉड

नंद किशोर महतो के अनुसार वे, उनके रिश्तेदार, मित्रों का 60 लाख रुपये का निवेश अपने सीनियर राजेश टाना भगत व संतोष कुमार के जरिये ओरोपेय वेबसाइट में किया था.

विज्ञापन

प्रणव, रांची : क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 29 लोगों से चार करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है. झारखंड में इतनी रकम के साइबर फ्रॉड का यह संभवत: पहला मामला है. इस मामले में धनबाद के नंद किशोर महतो सहित 29 लोगों ने सीआइडी के रांची स्थित साइबर थाना में शिकायत की है. इसमें कहा गया है कि ओरोपेय और ब्लॉक पेय वेबसाइट के जरिये क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के नाम पर चार करोड़ रुपये से ज्यादा का साइबर फ्रॉड किया गया है. शिकायत में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एमआइटी निवासी शशि शंकर कुमार, दिल्ली के विकासपुर निवासी अमित जायसवाल द्वारा क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर ग्रुप चलाया जा रहा था.

नंद किशोर महतो के अनुसार वे, उनके रिश्तेदार, मित्रों का 60 लाख रुपये का निवेश अपने सीनियर राजेश टाना भगत व संतोष कुमार के जरिये ओरोपेय वेबसाइट में किया था. शिकायत में दावा किया गया है कि 29 लोगों के अलावा करीब 200 और लोग हैं, जो क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर ठगी के शिकार हुए हैं. इनकी सूची भी साइबर थाना पुलिस को उपलब्ध करायी जायेगी. बता दें कि इस मामले में सीआइडी मुजफ्फरपुर से कांड में शामिल एक आरोपी शशि शंकर कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है. साइबर पुलिस के अनुसार आरोपी पहले झांसा देकर एक व्यक्ति को फंसाता था. फिर उससे कहता था कि आप अपने नीचे जितने लोगों का निवेश करायेंगे, उसका कमीशन प्रत्येक दिन 0.6 प्रतिशत से 1.2 प्रतिशत तक मिलेगा. इसी झांसे में आकर क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने वाले लोग अपने नाते-रिश्तेदारों को भी निवेश कराते थे. साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है. आनेवाले समय में कुछ और खुलासा होगा.

Also Read: झारखंड: भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 7.24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी अरेस्ट
कहां के किस व्यक्ति से कितने की हुई ठगी

1. नंद किशोर महतो, धनबाद : 60 लाख

2. उस्मान अंसारी, धनबाद : 19 लाख

3. अजय राम, लोहरदगा : 15 लाख

4. दिलकेश्वर राम, लातेहार : 05 लाख

5. रवि कुमार साहू, लोहरदगा : 21 लाख

6. राजेश टाना भगत, रांची : 06 लाख

7. मुकेश कुमार, रांची : 15 लाख

8. मनोज कु. पासवान, धनबाद : 09 50लाख

9. शैलेश कुमार, धनबाद : 6.60 लाख

10.सोहन कु. महतो, बोकारो : 12 लाख

11. शाहबाज आलम अंसारी, धनबाद : 09 लाख

12. संजय कु. पासवान, बोकारो : 05 लाख

13. मुकेश कुमार, बोकारो : 12 लाख

14. योगेश्वर महतो, रांची : 11 लाख

15. ललिता उरांव, रांची : 20 लाख

16. सरोज कु. सिंह, धनबाद : 03.50 लाख

17. रबिंद्र कुमार साह, मुजफ्फरपुर : 20 लाख

18.विश्वजीत कुमार, मुजफ्फरपुर : 12 लाख

19. विंदा दास, आसनसोल : 13 लाख

20. अब्दुल ताहा कादरी, धनबाद : 04 लाख

21. अंकुश कु. मुखर्जी, आसनसोल : 12 लाख

22. संजय कुमार वर्मा, धनबाद : 32 लाख

23. प्रदीप दास, आसनसोल : 22 लाख

24. वासुदेव महतो, धनबाद : 05.50 लाख

25. हेमंत सिंह, लोहरदगा : 15 लाख

26. सचिन लोहा, आसनसोल : 05 लाख

27. बादल विश्वकर्मा, धनबाद : 05.30 लाख

28. सुब्रतो दास, आसनसोल : 03 लाख

29. रतिजीत भट्टाचार्य, आसनसोल : 03 लाख

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola