झारखंड में एक दिन में कोरोना के 49 नये मामले, एक्टिव केस 284
Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Apr 2023 8:43 AM
राज्य में संक्रमण का बढ़ता ग्राफ चिंता का सबब बना हुआ है. रांची के बाद सबसे ज्यादा मामले पूर्वी सिंहभूम से आये हैं. उसी तरह देवघर से 7 और बोकारो में 3 मामले सामने आये हैं
झारखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. राज्य में फिलहाल 284 एक्टिव केस हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना के 49 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 24 लोग स्वस्थ्य हुए हैं. राजधानी रांची में सबसे अधिक 10 मामले सामने आये हैं. इन नये आंकड़ों के साथ राजधानी रांची में फिलहाल 82 एक्टिव केस हैं
राज्य में संक्रमण का बढ़ता ग्राफ चिंता का सबब बना हुआ है. रांची के बाद सबसे ज्यादा मामले पूर्वी सिंहभूम से आये हैं. उसी तरह देवघर से 7 और बोकारो में 3 मामले सामने आये हैं, जबकि लातेहार, गिरिडीह में 4, लोहरदगा में 6, हजारीबाग में 2 संक्रमित मिले हैं. सबसे कम गोड्डा, गुमला, पलामू और चतरा में 1-1 मामले सामने आये हैं. हालांकि, राहत की बात ये हैं कि बीते 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत कोविड की वजह से नहीं हुई है.
अगर पिछले सात दिनों के रिकवरी रेट के प्रतिशत पर नजर डालें तो झारखंड में 98.72 है. अगर अबतक राज्य में कोराना संक्रमण के हुए का आंकलन करेंगे तो अब तक 443056 लोग संक्रमित हुए. जबकि 437439 स्वस्थ हो गये. जिनमें से 5333 की मौत हो गयी.
प्रतिदिन होने वाली जांच की बात करें तो बीते 31 मार्च को राज्यभर में 1,156 जांच हुई. जिसमें 8 मरीज मिले. वहीं 10 अप्रैल को 1,840 जांच हुई जिसमें 14 मरीज मिले. जबकि, 19 अप्रैल को राज्य भर में 5,190 सैंपलों की जांच हुई. जिसमें 51 नए मरीजों की पहचान हुई. पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 3 से 7 अप्रैल के बीच राज्य में 0.89 फीसदी पॉजिटिविटी रेट पाई गई है. वहीं 8 से 13 अप्रैल के बीच 1.01 फीसदी पॉजिटिविटी रेट मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










