Jharkhand: इरफान अंसारी से कैश कांड मामले पर आज ED करेगी पूछताछ, 30 जुलाई पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Irfan Ansari
गिरफ्तार विधायकों में डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी का नाम शामिल था. रानीहाटी में चेकिंग के दौरान विधायक की गाड़ी से कोलकाता पुलिस ने रुपये बरामद कर पूछताछ की थी
विधायक कैश कांड में जामताड़ा के विधायक डॉ इरफान अंसारी से शुक्रवार को पूछताछ होगी. इडी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी कर 13 जनवरी को हाजिर होने का निर्देश दिया है. विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की शिकायत पर कोलकाता पुलिस ने 30 जुलाई को कांग्रेस के तीन विधायकों को 49.37 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था.
गिरफ्तार विधायकों में डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी का नाम शामिल था. रानीहाटी में चेकिंग के दौरान विधायक की गाड़ी से कोलकाता पुलिस ने रुपये बरामद कर पूछताछ की थी. रुपयों का सही हिसाब नहीं देने की वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




